Drishyam 3 Hindi Vs Malayalam: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में पर्दे पर लौट आए हैं। उनकी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि क्या इसकी कहानी मोहनलाल (Mohanlal) की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3: द पास्ट नेवर स्टेज साइलेंट’ (Drishyam 3: The Past Never Stays Silent) जैसी होगी। अब अजय देवगन ने खुद साफ किया है कि दोनों फिल्मों को एक जैसा नहीं समझना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि जानते हैं कि दोनों फिल्में कितनी अलग है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Drishyam 3 X Review: अजय देवगन ने बनाई मजबूत पकड़, Jaideep Ahlawat को देख नहीं खली अक्षय खन्ना की कमी
दोनों फिल्मों की कहानी अलग है
सबसे बड़ा अंतर यह है कि अजय देवगन की दृश्यम 3 मोहनलाल की मलयालम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का सीधा रीमेक नहीं है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने साफ किया है कि दोनों फ्रेंचाइजी अब बिल्कुल अलग रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं। दोनों फिल्मों की कहानी दृश्यम 2 के बाद से आगे शुरू होती है, लेकिन इसके बाद दोनों की कहानी, स्क्रिप्ट और उसे पेश करने का तरीका अलग हो जाता है। अभिषेक पाठक के मुताबिक, मलयालम फिल्म में फैमिली ड्रामा का हिस्सा ज्यादा मजबूत है, जबकि हिंदी वर्जन को फैमिली थ्रिलर के तौर पर बनाया गया है। हिंदी टीम ने भी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कहानी और स्क्रीनप्ले में बदलाव किए हैं। इसका मतलब है कि अगर आपने मोहनलाल की दृश्यम 3 देखी है, तो अजय देवगन की फिल्म में वही सीन, ट्विस्ट या क्लाइमैक्स देखने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Captain Smit Machchhar की बहादुरी को Raveena Tandon- Kangana Ranaut समेत इन स्टार्स ने किया सलाम
अजय ने मोहनलाल से क्यों मांगी मंजूरी?
दोनों फिल्मों की कहानी अलग होने के बावजूद अजय देवगन चाहते थे कि मोहनलाल हिंदी फिल्म देखें। FICCI Frames 2026 में अजय देवगन ने बताया कि उन्होंने खुद मोहनलाल को फोन किया था, क्योंकि वह चाहते थे कि मलयालम स्टार फिल्म देखें और अपनी मंजूरी दें। अजय ने कहा था कि उन्होंने मोहनलाल को इसलिए फोन किया क्योंकि वह चाहते थे कि वो फिल्म देखें। अजय देवगन ने ये भी कहा कि इस बार हिंदी टीम ने कहानी में पूरी तरह अलग रास्ता अपनाया है और ऐसे में मोहनलाल की मंजूरी उनके लिए काफी मायने रखेगी। हालांकि, उस वक्त एक परेशानी थी। बताया गया कि मोहनलाल छुट्टी पर थे और उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी थी। अजय ने बताया था कि मोहनलाल उनके संपर्क में हैं और बाद में फिल्म देखने की उम्मीद है।
अजय देवगन की दृश्यम 3 में क्या अलग है?
हिंदी दृश्यम 3 और मलयालम फिल्म में कुछ बुनियादी अंतर हैं। सबसे बड़ा अंतर ये है कि दोनों का स्क्रीनप्ले पूरी तरह अलग है। दोनों फिल्में दृश्यम 2 के बाद की कहानी को आगे बढ़ाती हैं, लेकिन हिंदी फिल्म तीसरी मलयालम फिल्म को सीन-दर-सीन नहीं अपनाती। यानी मोहनलाल वाली फिल्म जहां ज्यादा फैमिली ड्रामा है, वहीं अजय देवगन की फिल्म को फैमिली थ्रिलर के तौर पर बनाया गया है। इसके अलावा दोनों फिल्मों के एंडिंग में भी बड़ा अंतर है। हिंदी फिल्म को विजय सालगांवकर की कहानी के आखिरी पड़ाव के तौर पर तैयार किया गया है। अभिषेक पाठक ने ये भी साफ किया है कि हिंदी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म नहीं बनाई जाएगी। मेकर्स ने बॉलीवुड दर्शकों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए कहानी और स्क्रीनप्ले में बदलाव किए हैं।
मोहनलाल की फिल्म में जॉर्जकुट्टी की कहानी अलग
मोहनलाल की दृश्यम 3 में जॉर्जकुट्टी की कहानी अपने अलग तरीके से आगे बढ़ती है। फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने बताया कि अब ये साफ नहीं है कि जॉर्जकुट्टी के साथ आगे क्या होने वाला है। पहली दो फिल्मों में जॉर्जकुट्टी को पता था कि पुलिस और मारे गए लड़के का परिवार उसके पीछे है। लेकिन तीसरी फिल्म में उसे यह तक नहीं पता कि कोई उसका पीछा कर रहा है या नहीं और अगर कर रहा है तो वह कौन है। यही कहानी मलयालम फिल्म को अजय देवगन की फिल्म से अलग रहस्य देती है। दोनों फिल्मों में विजय सालगांवकर और जॉर्जकुट्टी की कहानियां अपने-अपने तरीके से आगे बढ़ती हैं।
अजय ने चार स्क्रिप्ट ठुकराने के बाद चुनी कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी फ्रेंचाइजी के लिए नई कहानी तैयार करने में टीम ने काफी मेहनत की। अजय देवगन ने फिल्म को लेकर बताया कि टीम ने फाइनल कहानी तय करने से पहले चार अलग-अलग स्क्रिप्ट पर काम किया था। चुनौती यह थी कि दृश्यम 2 के बाद विजय की कहानी को आगे बढ़ाया जाए और साथ ही फ्रेंचाइजी के ट्विस्ट, सस्पेंस और अनिश्चितता को भी बरकरार रखा जाए। अजय देवगन ने यह भी कहा है कि फिल्म देखने के बाद उन्हें निजी तौर पर लगा कि ये दृश्यम 2 से बेहतर है। दृश्यम: द कन्क्लूजन में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज फ्रेंचाइजी में नए कलाकारों के तौर पर शामिल हुए हैं।
