एजुकेशन

CEED, UCEED 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें परीक्षा और आवेदन की पूरी जानकारी

CEED UCEED 2027 Registration Begins: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने CEED और UCEED 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CEED के लिए ceed.iitb.ac.in और UCEED के लिए uceed.iitb.ac.in पर जाना होगा।

Image

CEED UCEED 2027 Registration

CEED UCEED 2027 Registration Begins: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने CEED और UCEED 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार इन डिजाइन प्रवेश परीक्षाओं के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं जैसे CEED के लिए आपको ceed.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा और UCEED के लिए uceed.iitb.ac.in पर जाना होगा।

IIT Bombay ने UCEED 2027 की आधिकारिक जानकारी और शेड्यूल भी जारी कर दिया है। CEED और UCEED 2027 के लिए सामान्य फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है। लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक है।

  • UCEED का एडमिट कार्ड 1 जनवरी 2027 से डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • UCEED 2027 की परीक्षा 17 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
  • ड्राफ्ट आंसर की और उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स 19 जनवरी को जारी किए जाएंगे।
  • फाइनल आंसर की 26 जनवरी को आएगी।
  • UCEED का रिजल्ट 6 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा।
  • स्कोरकार्ड 10 मार्च से डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • CEED 2027 की परीक्षा भी 17 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
  • CEED का रिजल्ट 3 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा।
  • स्कोरकार्ड 10 मार्च से डाउनलोड किया जा सकेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

UCEED 2027 में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 2026 में 12वीं या इसके बराबर की परीक्षा पास की है या 2027 में ऐसी परीक्षा देने वाले हैं। खास बात यह है कि किसी भी स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स एवं ह्यूमैनिटीज के छात्र UCEED के लिए आवेदन कर सकते हैं।

12वीं या समकक्ष योग्यता के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड की परीक्षा, NIOS, HSC वोकेशनल परीक्षा, GCE और कुछ अन्य मान्य परीक्षाओं को स्वीकार किया जाता है। भारत या विदेश से 12वीं करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार AIU से समकक्षता प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article