झगड़े के बाद कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को कहा ये, एक्टर और कॉमेडियन की तस्वीर देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 01:36 PM IST

Kapil Sharma And Akshay Kumar: हाल ही में जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ एक ऐसी तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर साझा करने के साथ कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार के लिए एक खास कैप्शन लिखा है।

झगड़े के बाद कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को कहा ये, एक्टर और कॉमेडियन की तस्वीर देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन 
Photo Credit: Instagram

Kapil Sharma Post For Akshay Kumar: पूरे भारत में कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा आए दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल कर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अक्षय कुमार की एक ऐसी तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में आते हैं। अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार ने हाल ही में कपिल शर्मा के साथ शूटिंग पूरी की है। कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर साझा की है वह इसी शूटिंग के दौरान ली गई थी। 

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो फोटो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार कपिल शर्मा के कंधों पर हाथ रख कर खड़े हैं। कपिल शर्मा ने जहां नीले और काले रंग का हुड्डी पहना है वहीं, अक्षय कुमार ने पीले रंग की शर्ट पहनी है। यह दोनों तस्वीर में बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कपिल शर्मा ने जो कैप्शन में लिखा है उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। यह तस्वीर साझा करने के साथ कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को अपना इंस्पिरेशन बताया है।

कुछ महीने पहले ही यह खबर आई थी कि कपिल शर्मा और अक्षय कुमार के बीच अनबन हो गई है। यह कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बच्चन पांडे का प्रमोशन कपिल शर्मा के शो में करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में कपिल शर्मा ने यह बताया था कि उनके और अक्षय कुमार के बीच सब कुछ ठीक है। यह तस्वीर देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे अब कपिल शर्मा और अक्षय कुमार के बीच जो नाराजगी थी वह खत्म हो गई है। यह तस्वीर देखने के बाद लोगों ने इनका जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा 'आपको क्या इंस्पिरेशन मिली कपिल सर' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'बोलो जुबां केसरी।' 

End of Article