टीवी मसाला

Bigg Boss 20: ड्रैगन Kanika Mann को मिला TV की नागिन Mouni Roy का सपोर्ट, एक्ट्रेस की इस चीज से हुईं इंप्रेस

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में कनिका मान अपनी खूबसूरती से ध्यान खींच रही हैं। कनिका शो में कई मौकों पर अपनी आवाज ऊंची करती दिखी हैं। अब कनिका को टीवी की नागिन मौनी रॉय का सपोर्ट मिला है।

Image

(bigg boss 20) kanika mann-mouni roy (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक-एक कंटेस्टेंट अब गेम मोड में आ गया है। हर कोई अब फ्रंट फुट पर आकर गेम खेल रहा है। कई कंटेस्टेंट्स के दोस्त और दुश्मन भी क्लियर हो गए हैं, लेकिन इन सबके बीच कनिका मान (Kanika Mann) सबसे अलग नजर आ रही हैं। कनिका शो में अब तक किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं बनी हैं। इतना ही नहीं, कनिका कई बार अकेले में शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों पर अपनी राय रखती हुई नजर आई हैं। वह शो में काफी कम झगड़ा करती हैं और एक्ट्रेस का यही अंदाज मौनी रॉय को काफी पसंद आया है। कनिका मान के गेम से मौनी रॉय (Mouni Roy) इंप्रेस हो गई हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Drishyam 3 X Review: अजय देवगन ने बनाई मजबूत पकड़, Jaideep Ahlawat को देख नहीं खली अक्षय खन्ना की कमी

    मौनी रॉय ने कनिका मान का किया सपोर्ट

    मौनी रॉय टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो बिग बॉस को फॉलो करती हैं, लेकिन बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनतीं। मौनी बिग बॉस 20 का भी अपडेट रख रही हैं और अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से बता दिया है कि उन्हें कनिका मान का गेम काफी पसंद है। मौनी रॉय ने कनिका मान के सपोर्ट में इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी लगाई है। मौनी ने कनिका की फोटो इंस्टा स्टोरी पर लगाई है और साथ ही लिखा, 'मर्यादा, गरिमा और शालीनता के साथ खेल रही हैं और उन्हें बीबी (बिग बॉस) के घर में देखना बहुत पसंद आ रहा है। शो के बाकी सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव-गुल्लु की क्लोजनेस नहीं आई उदिति सिंह को रास, घर में खड़ा हुआ हंगामा
    bigg boss 20 kanika mann

    bigg boss 20 kanika mann (photo credit- instagram)

      कैसा है कनिका मान का गेम?

      बता दें कि शो में कनिका मान की दोस्ती सिर्फ ईशा रिखी और कुशल तंवर यानी गुल्लू के साथ देखने के लिए मिली। ईशा रिखी शो से बाहर आ गई हैं और कनिका अब ज्यादा समय गुल्लू के साथ ही बिता रही हैं। शुरुआती हफ्तों में गुल्लू और कनिका का लव एंगल भी दिखाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन कनिका ने पहले दिन ही इस चीज के लिए मना कर दिया था, जिसके बाद से ही दोनों दोस्त में मस्ती मजाक करते हुए नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा, कनिका अपनी अदाओं की वजह से वीकेंड का वार में सलमान खान का भी ध्यान खींचती हैं। सलमान कनिका की काफी नकल उतारते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article