अक्टूबर के महीने में अगर आप पॉर्टनर के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन 5 जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां आपको शांत और कम भीड़ वाली ट्रिप मिल जाएगी।
दार्जिलिंग को इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल किया गया है। टॉय ट्रेन की सवारी, चाय के बागानों में घूमना और स्थानीय बाजारों की सैर ट्रिप को और खास बना देगी।
जैसलमेर को इस लिस्ट में नंबर 2 पर शामिल किया गया है। यहां ऊंट की सवारी करना और रेगिस्तान में कैंपिंग का अनुभव कपल ट्रिप को यादगार बना देगा।
कूर्ग को इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल किया गया है। कॉफी के बागान, पहाड़ और शांत माहौल इस जगह को खास बनाते हैं।
मनाली को इस लिस्ट में नंबर 4 पर शामिल किया गया है। यहां माल रोड पर घूमने से लेकर सोलंग वैली और आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करना आपकी ट्रिप को खास बना देगा।
उदयपुर को इस लिस्ट में नंबर 5 पर शामिल किया गया है। पिछोला झील में बोट राइड, सिटी पैलेस की सैर और शाम के समय झील किनारे डिनर आपकी ट्रिप को स्पेशल बना देगा।