केप टाउन में धमाल मचाने इस दिन रोहित शेट्टी होंगे रवाना, कंटेस्टेंट के साथ इतने दिनों के लिए करेंगे शूटिंग 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 11:44 AM IST

Khatron Ke Khiladi 12 Shooting: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज में बिजी हैं। जल्द ही वह खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग केप टाउन में शुरू करने वाले हैं। 

केप टाउन में धमाल मचाने इस दिन रोहित शेट्टी होंगे रवाना, कंटेस्टेंट के साथ इतने दिनों के लिए करेंगे शूटिंग 

Khatron Ke Khiladi 12 Shooting Updates: दशकों को लंबे समय से रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का इंतजार है। जल्द ही छोटे पर्दे पर यह टीवी रियलिटी शो दस्तक देने वाला है (Khatron Ke Khiladi 12 Release Date)। इस‌ टीवी शो के कंफर्म्ड कंटेस्टेंट्स (Khatron Ke Khiladi 12 Contestant) के नाम सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि आगामी सीजन में दर्शकों को इस टीवी शो में शिवांगी जोशी, मोहित मलिक, फैसल शेख, जन्नत जुबेर, प्रतीक सहजपाल और रूबीना दिलैक देखने को मिलेंगे। अब हाल ही में यह खबर आई है कि जल्द ही रोहित शेट्टी अपने इस टीवी रियलिटी शो की शूटिंग केपटाउन में शुरू करने वाले हैं। 

पिंकविला की एक खबर के अनुसार, रोहित शेट्टी केपटाउन में तकरीबन 55 दिनों तक इस टीवी शो की शूटिंग करेंगे (Khatron Ke Khiladi 12 Shooting)। एक सूत्र ने यह बताया है कि 'रोहित सारे कंटेस्टेंट्स के साथ 27 मई के आसपास साउथ अफ्रीका निकलेंगे, और वहां तकरीबन 55 दिनों तक रहेंगे। सारे कंटेस्टेंट्स खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग (Khatron Ke Khiladi Upcoming Season) से पहले मुंबई में एक मीटिंग के दौरान भी मिलेंगे और केपटाउन में तकरीबन 4 दिनों के लिए क्वॉरेंटीन रहेंगे।' 

इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) के लिए सभी कंटेस्टेंट ने अपने-अपने हिसाब से ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया है। यह सारे कंटेस्टेंट्स इस टीवी रियलिटी शो के लिए खुद को ट्रेन कर रहे हैं। इसी बीच रोहित अपनी आगामी वेब सीरीज (Rohit Shetty Upcoming Project) की तैयारी कर रहे हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबरॉय और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने यह ऐलान किया था कि भारत का सबसे बड़ा एक्शन सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगा। 

End of Article