'स्वर्ण घर' का सीन देख लोगों ने पीटा माथा, बिना सिर पैर के कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल‌ हुए एक्टर्स 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 10:50 AM IST

Swaran Ghar Viral Video: सोशल मीडिया पर टीवी सीरियल स्वर्ण घर का एक वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग एक्टर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

'स्वर्ण घर' का सीन देख लोगों ने पीटा माथा, बिना सिर पैर के कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल‌ हुए एक्टर्स 

Swaran Ghar Bizzare Scene Video Went Viral: टीवी सीरियल्स दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन साधन हैं। टीवी सीरियल में आने वाले नए ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। लेकिन कई बार टीवी सीरियल में कुछ ऐसा दिखा दिया जाता है जिसकी वजह से दर्शक अपना माथा पकड़ लेते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल स्वर्ण घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग दंग रह गए। टीवी सीरियल के एक छोटे से क्लिप को देखने के बाद लोगों ने इस सीन के पीछे लॉजिक और साइंस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। 

वायरल हुआ स्वर्ण घर का वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वर्ण बनीं संगीता घोष अस्पताल में मौजूद होती हैं। वह अपना दुपट्टा कंधे पर डालने की कोशिश करती हैं लेकिन उनका दुपट्टा फर्राटा पंखा में फस जाता है। इस सीन में यह तो नहीं दिखा कि संगीता और पंखे के बीच में कितना फासला था। लेकिन, जैसे ही दुपट्टा पंखे में फंसा वैसे ही उसने स्वर्ण को अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया और स्वर्ण का गला कसने लगा। इसके बाद देखा गया कि लोग स्वर्ण के आसपास खड़े हो जाते हैं लेकिन कोई मदद करने के लिए आगे नहीं आता। आखिरकार अजय चौधरी मदद के लिए आते हैं लेकिन उन्हें भी दुपट्टा निकालने के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। 

कोशिश करने के बाद भी वह दुपट्टा नहीं निकाल पाते हैं जो आसानी से निकाला जा सकता था। इसी बीच एक लड़की पंखे का प्लग निकालने के लिए जाती है लेकिन वह प्लग भी नहीं निकाल पाती है। प्लग निकालने के लिए वह दूसरे लोगों को मदद करने के लिए बुलाती है। इतने में अजय चौधरी अपने दांतो से दुपट्टा फाड़ देते हैं और तब जाकर स्वर्ण के गले से दुपट्टा निकलता है। इस सीन को इतने नौटंकी भरे अंदाज से दिखाया गया कि लोगों की हंसी छूट गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्टर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं, एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने तो यह तक कह दिया कि 'इसीलिए इतने बेहतरीन एक्टर्स होने के बावजूद भी टीवी के कंटेंट को फिल्मों और वेब के बराबर नहीं देखा जाता है'।

End of Article