क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह देंगे राज अनादकट? टप्पू ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 10:21 PM IST

Raj Anadkat On Quitting TMKOC: कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने हाल ही में यह बताया कि क्या वह इस टीवी शो को अलविदा कहने‌ वाले हैं या नहीं।

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह देंगे राज अनादकट? टप्पू ने तोड़ी चुप्पी
Photo Credit: Instagram

Raj Anadkat On Quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम राज अनादकट का पहला म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाला है। पिछले कुछ महीने से राज अनादकट को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नहीं देखा जा रहा है। जिसकी वजह से यह खबरें आ रही हैं कि अब वह जल्द ही इस टीवी शो को क्विट करने वाले हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि क्या सच में वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को अलविदा कह रहे हैं जिसने कुछ दिन पहले ही अपने 14 साल पूरे किए हैं।

पिंकविला से बात करते हुए राज अनादकट ने यह बताया कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा कॉमेडी शो को क्विट करने वाले हैं या नहीं। जब उनसे तारक मेहता चश्मा शो के बारे में पूछा गया तब उन्होंने यह कहा कि उन्हें सस्पेंस बनाए रखना बहुत अच्छा लगता है। राज ने कहा 'मेरे फैंस, मेरी ऑडियंस और मेरे शुभचिंतक, यह बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि मुझे सस्पेंस बनाए रखना कितना अच्छा लगता है। मैं सस्पेंस बनाए रखने में एक एक्सपर्ट हूं।' इसके बाद राज से पूछा गया कि वह कब इस राज से पर्दा हटाने वाले हैं तब उन्होंने यह जवाब दिया कि 'यह जो भी हो, मैं अपने फैंस को अपडेट कर दूंगा। जब सही समय होगा, तब सबको पता चल जाएगा।'

राज से जब यह सवाल किया गया कि क्या ऐसी खबरें उन्हें प्रभावित करती हैं तब उन्होंने इसका जवाब दिया 'नहीं ऐसी कहानियां मुझे परेशान नहीं करती हैं और सब्र का फल मीठा होता है।' इससे पहले जब शो में भीड़े का किरदार निभाने वाले एक्टर मंडार चंदवाडकर से टप्पू के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने यह कहा था कि 'हां राज को कुछ हेल्थ इशूज हैं और वह शूट पर नहीं आ रहे हैं लेकिन मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता है कि वह इस शो को छोड़ने वाले हैं या नहीं।' 

End of Article