एजुकेशन

SAIL BSP Recruitment 2026: भिलाई स्टील प्लांट में अप्रेंटिस के 710 पदों पर निकली भर्ती, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

SAIL BSP Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीएसपी में अपेरंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

SAIL BSP Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

SAIL BSP Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। SAIL द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत ट्रेड अप्रेंटिस (ITI), टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 710 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में अपनी आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है, वे इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर डेडलाइन से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। चयन मेरिट और वॉक-इन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। आइए जानते हैं पद अनुसार सीटों का विवरण, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।

SAIL भिलाई अप्रेंटिस भर्ती 2026 मुख्य विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
संस्थान का नामसेल - भिलाई स्टील प्लांट (SAIL-BSP)
कुल पदों की संख्या710 पद
पद के प्रकारट्रेड (ITI), डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस
आवेदन की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2026
आयु सीमा (31.10.2026 तक)18 से 28 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट)
वॉक-इन वेरिफिकेशन तिथि27 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलNAPS (ITI के लिए) / NATS (डिप्लोमा व डिग्री के लिए)

रिक्तियों का पदवार विवरण

ट्रेड अप्रेंटिस — ITI: 516 पद
आईटीआई ट्रेडपदों की संख्या
इलेक्ट्रीशियन95
ट्रेडपद
इलेक्ट्रीशियन95
फिटर80
मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्पेशल इफेक्ट्स9
टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स20
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक20
मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल और ऑटोमेशन25
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक35
मशीनिस्ट25
टर्नर15
वेल्डर15
आईसीटीएसएम15
एओसीपी15
डीजल मैकेनिक15
टूल और डाई मेकर10
एलएसीपी10
मैकेनिक मोटर व्हीकल10
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एसी20
सेंट्रल एसी प्लांट मैकेनिक16
वुड वर्क टेक्नीशियन10
स्टेनोग्राफर और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी)10
स्टेनोग्राफर और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी)10
रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन10
हॉस्पिटल हाउस कीपिंग (HHK)6
मेसन10
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी)10
516
डिप्लोमा अप्रेंटिस — 124 पद
ट्रेड / कोर्सपद
सिरेमिक टेक्नोलॉजी2
केमिकल2
सिविल10
कंप्यूटर साइंस5
ईईई5
इलेक्ट्रिकल10
मैकेनिकल/मेकाट्रॉनिक्स10
मेटलर्जी20
इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन10
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी5
ऑटोमोबाइल5
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन8
नर्सिंग में डिप्लोमा (GNM)5
फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा (DP)5
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DMLT)5
रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DRT)5
एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DXT)5
ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DOTT)2
फार्मेसी में डिप्लोमा (D Pharma)5
124
ग्रेजुएट अप्रेंटिस — 70 पद
विषय / कोर्सपद
सिरेमिक टेक्नोलॉजी2
केमिकल2
सिविल5
कंप्यूटर साइंस2
ईईई2
इलेक्ट्रिकल2
मैकेनिकल/मेकाट्रॉनिक्स2
मेटलर्जी5
इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन2
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी2
ऑटोमोबाइल2
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन2
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन5
प्रोडक्शन5
बैचलर इन आर्ट्स (BA)5
बैचलर इन साइंस (BSc)3
बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCom)5
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA)5
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)5
नर्सिंग में BSc5
डेटा एंट्री ऑपरेटर (PGDCA) DEO2
70
कुल अप्रेंटिस पद710

इंटरव्यू के लिए आवश्यक जानकारी

वॉक-इन तिथि - 27 अक्टूबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक (विभिन्न ट्रेडों के अनुसार)।

रिपोर्टिंग समय - सुबह 09:30 बजे से 10:30 बजे तक।

वॉक-इन का पता - कमरा नंबर 123, एचआरडीसी (HRDC), भिलाई स्टील प्लांट, छत्तीसगढ़ - 490001।

आवश्यक दस्तावेज - अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल रजिस्ट्रेशन की कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

क्या है एलिजिबिलिटी

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ने वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में रेगुलर छात्र के रूप में आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएट की परीक्षा पास की हो। बता दें कि इस भर्ती के लिए वह उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं, जो पहले कहीं अप्रेंटिसशिप कर चुके या 1 वर्ष से अधिक कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

नियमों के अनुसार ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9, 600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा, जबकि डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12, 300 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन

स्टेप 1: अभ्यर्थी सबसे पहले NAPS पोर्टल (`apprenticeshipindia.gov.in`) पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 2: डिप्लोमा व ग्रेजुएट अभ्यर्थी NATS पोर्टल (`nats.education.gov.in`) पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 3: नेशनल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद 20 अक्टूबर 2026 से पहले SAIL-BSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

ऊपर दी गई जानकारी के साथ उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन भी चेक करें। अधिक जानकारी के लिए उसे चेक करना जरूरी है और उसके आधार पर आवेदन पूरा करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article