अनुपमा में लंबा नहीं चलेगा अनुज कपाड़िया की बीमारी का ट्विस्ट, जानें किस वजह से जल्द बदल सकती है शो की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 06:45 PM IST

Anupamaa TV Serial Story: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा में अब एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। लेकिन फैंस की नाराजगी की वजह से मेकर्स अब जल्द ही इस टीवी सीरियल की कहानी को बदल सकते हैं।

अनुपमा में लंबा नहीं चलेगा अनुज कपाड़िया की बीमारी का ट्विस्ट, जानें किस वजह से जल्द बदल सकती है शो की कहानी
Photo Credit: Instagram

Anupamaa New Twist Makes Fans Angry: अनुपमा टीवी सीरियल जबसे ऑन एयर हुआ है तब से यह टीआरपी का बादशाह बना हुआ है। इस टीवी सीरियल की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आती है यही वजह है कि छोटे पर्दे पर अनुपमा राज कर रहा है। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स कहानी में नए ट्विस्ट्स लेकर आते हैं जिन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलता है। लेकिन जल्द ही अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी अब एक ऐसा मोड़ लेने वाली है जिसकी वजह से फैंस काफी नाराज हैं। अनुपमा टीवी सीरियल में आने वाले ट्विस्ट की कुछ झलक देखने को मिली है जिसमें अनुज कोमा में नजर आ रहा है और अनुपमा रोती बिलखती दिखाई दे रही है। 

अनुपमा टीवी सीरियल के नए ट्विस्ट में यह देखा गया कि अनुज बहुत बड़ी बीमारी का शिकार हो जाता है इसकी वजह से अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। एक तरफ जहां अनुज कोमा में पड़ा हुआ है तो दूसरी ओर अनुपमा काफी परेशान और रोते हुए नजर आ रही है। यह नया प्रोमो इतना डिप्रेसिंग है जिसे देखने के बाद दर्शक भी उदास हो गए। लेकिन उदास होने के साथ इस टीवी सीरियल के मेकर्स और एक्टर्स पर दर्शकों का गुस्सा भी फूट रहा है। अनुपमा टीवी सीरियल में आने वाले नए स्पॉयलर की वजह से दर्शक भड़क रहे हैं।

जैसे ही प्रोमो वीडियो सामने आया वैसे ही इसे देखने के बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि अब जल्द ही वह इस टीवी शो को देखना छोड़ देंगे। दर्शकों की नाराजगी की वजह से ऐसा हो सकता है कि मेकर्स अब जल्द ही इस टीवी सीरियल का ट्रैक बदल दें। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि टीवी सीरियल में ज्यादा दिनों तक अनुज की बीमारी का ट्रैक नहीं चलेगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'अब हम लोग भी इस शो को देखना छोड़ेंगे' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'बहुत हो गया, बंद करो यह शो, मैंने तो देखना भी बंद कर दिया इसकी जगह अपनापन देख रहा हूं। अनुपमा पर जुल्म होते हुए नहीं देख सकता।' 

End of Article