TV News Wrap: चारू असोपा ने तलाक की खबरों के बीच लगाया सिंदूर,'समर शाह' बनकर अनुपमा के सेट पर पहुंचे सागर पारेख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 09:56 PM IST

TV News Wrap 02 August 2022: टीवी जगत में 02 अगस्त का दिल काफी हलचल भरा रहा। रुपाली गांगुली का ऑनस्क्रीन बेटा यानी समर शाह बनकर सागर पारेख ने 'अनुपमा' में एंट्री कर ली है। तो दूसरी तरफ सिंदूर लगाए हुए चारू असोपा की तस्वीर आई।

TV News Wrap: चारू असोपा ने तलाक की खबरों के बीच लगाया सिंदूर,'समर शाह' बनकर अनुपमा के सेट पर पहुंचे सागर पारेख

TV News Wrap 02 August 2022: टीवी जगत में 02 अगस्त का दिल काफी हलचल भरा रहा। कई टीवी सेलेब्स के बारे में खबरें आईं तो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले सीरियल्स में भी नए ट्विस्ट आए। एक तरफ रूपाली गांगुली का ऑनस्क्रीन बेटा यानी समर शाह बनकर सागर पारेख ने 'अनुपमा' में एंट्री कर ली है। तो दूसरी तरफ सिंदूर लगाए हुए चारू असोपा की तस्वीर आई। आइये विस्तार से जानते हैं टीवी जगत की महत्वपूर्ण खबर- 

चारू असोपा ने तलाक की खबरों के बीच लगाया सिंदूर

तलाक की अटकलों के बीच टीवी अदाकारा चारू असोपा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सजी संवरी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह रेड और ऑरेंज कलर की साड़ी में वॉक करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने बालों में गजरा लगाया था, साथ ही मांग भी भरी हुई थी। इस लुक को लेकर लोगों का गुस्सा फूट गया और उनकी मांग में सिंदूर देख यूजर्स ने उनके और राजीव सेन के रिश्ते पर सवाल खड़े किये। एक यूजर ने लिखा, "वैसे रिश्ता टूट चुका है और वैसे मांग भरकर घूम रही हैं। ड्रामे हैं सब।"

'समर शाह' बनकर अनुपमा के सेट पर पहुंचे सागर पारेख

'अनुपमा' से पारस कलनावत यानी समर शाह की छुट्टी हो गई थी। अब रूपाली गांगुली का ऑनस्क्रीन बेटा यानी समर शाह बनकर सागर पारेख ने 'अनुपमा' में एंट्री कर ली है। सागर पारेख ने 'अनुपमा' (Anupama) की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सागर ने एक तस्वीर साझा की जिसमें वह गौरव खन्ना के साथ नजर आ रहे हैं। सागर पारेख ने फोटो के साथ लिखा, "मुस्कान...। 'अनुपमा' के सेट से गौरव खन्ना के साथ। इनकी वाइब्स पसंद आईं।" 

'कुमकुम भाग्य' में पुलकित बंगिया को रिप्लेस करेंगे जीशान खान

टीवी अभिनेता पुलकित बंगिया डेली सोप 'कुमकुम भाग्य' में आर्यन खन्ना की भूमिका निभाने वाले हैं। पहले इस भूमिका को जीशान खान निभाते थे और पुलकित उन्हें रिप्लेस करने वाले हैं। 'कुमकुम भाग्य' जी टीवी पर प्रसारित होता है और काफी पसंद किया जाने वाला टीवी सीरियल है।

'नच बलिए 10' की मेजबानी पर बोलीं कश्मीरा शाह

कश्मीरा शाह ने डांस रियलिटी टीवी शो 'नच बलिए 10' के को जज करने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कृष्णा और मैंने निर्माताओं के साथ कभी कोई मुलाकात नहीं की। मुझे यह पढ़कर वाकई हैरानी हुई कि वह और उनके पति कृष्णा अभिषेक पहली पसंद थे, लेकिन कुछ मुद्दों के कारण डील नहीं हो पाई। कश्मीरा कहती हैं, "एक सकारात्मक नोट पर, हम हमेशा शो की मेजबानी करना पसंद करेंगे।"

नए प्रोजेक्ट में नजर आए टप्पू

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 फेम कनिका मान के साथ इस वीडियो में नजर आएंगे। राज के इस वीडियो 'सॉरी सॉरी' का टीजर रिलीज हो गया है और काफी पसंद किया जा रहा है। अब राज के फैंस को इस पूरे वीडियो का इंतजार है।

End of Article