मां का सलवार सूट पहन एक्टर राघव जुयाल ने बिताया लॉकडाउन, फैन्स बोले- रणवीर सिंह को अपना पता दो...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2020, 01:03 PM IST

Raghav Juyal mother suit: नई फोटोज में डांसर-एक्टर राघव जुयाल ब्लैक कलर का लेडीज सूट पहने दिख रहे हैं। ये है सलवार सूट किसी और के नहीं बल्कि उनकी मां के हैं...

मां का सलवार सूट पहन एक्टर राघव जुयाल ने बिताया लॉकडाउन, फैन्स बोले- रणवीर सिंह को अपना पता दो...

डांस इंडिया डांस फेम राघव जुयाल अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर रियलिटी शोज होस्ट करते वक्त राघव की कॉमेडी दर्शकों को लोटपोट कर देती है। एबीसीडी फिल्म सीरीज में काम कर चुके राघव जुयाल सोशल मीडिया पर भी ऐसे ही फैन्स को हंसाते हैं। कभी वीडियोज तो कभी फोटोज के जरिए राघव जुयाल जोक क्रैक करते रहते हैं। 

अब हाल ही में राघव जुयाल ने कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर एकबार फिर फैन्स की हंसी छूट गई है। नई फोटोज में डांसर-एक्टर राघव जुयाल ब्लैक कलर का लेडीज सूट पहने दिख रहे हैं। खास बात ये है कि राघव जुयाल द्वारा पहना ये सूट किसी और का नहीं उनकी मां का है। जिसे पहनकर राघव पोज देते नजर आ रहे हैं। 

राघव जुयाल ने इन फनी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'लॉकडाउन के दौरान मैं अपनी मम्मी के पुराने सूट पहनकर देखता था। ख्याल आया कि चलो ये फोटोज अब आप लोगों के साथ शेयर करता हूं।'

रणवीर सिंह को हो रही तुलना
राघव जुयाल की ये तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर रणवीर सिंह से तुलना हो रही है। फैन्स ना सिर्फ उनके लुक को रणवीर सिंह से इंस्पायर बता रहे हैं बल्कि ये ड्रेस बॉलीवुड एक्टर को गिफ्ट करने की सलाह दे रहे हैं। 

व्रकफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल को आखिरी बार डांस आधारित शो डांस प्लस होस्ट करते देखा गया था। राघव ने डांस इंडिया डांस 3 से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में, उन्होंने एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर 3 डी फिल्मों में काम किया।

End of Article