Pishachini सीरियल में लीड रोल निभा रही हैं नायरा बनर्जी, जानें क्यों मानती हैं खुद को पिशाचिनी के लिए परफेक्ट चॉइस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 11:12 AM IST

Pishachini serial: अभिनेत्री नायरा एम बनर्जी जल्द ही पिशाचिनी शो में लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने खुद को इस रोल के लिए परफेक्ट चॉइस बताया है। जानें क्यों।

Pishachini सीरियल में लीड रोल निभा रही हैं नायरा बनर्जी, जानें क्यों मानती हैं खुद को पिशाचिनी के लिए परफेक्ट चॉइस

मुंबई : नायरा एम बनर्जी ने स्टार प्लस धारावाहिक दिव्य दृष्टि और बॉलीवुड सहित साउथ की कई फिल्मों में अपने काम किया है। नायरा अब अपने नए शो पिशाचिनी की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पिशाचिनी के बारे में बताते हुए नायरा कहती हैं कि भूत प्रेत से जुड़े किस्से और सुपरनैचुरल शो, फिल्में मुझे हमेशा से काफी आकर्षित करते हैं। पिशाचिनी में मेरा रोल एक कामुक शैतान का है। सुपरनैचुरल शैली में यह मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है। शो में मेरा नाम रानी है, हालांकि मैं नाममात्र की भूमिका निभा रही हूं। शो की कहानी का केंद्र बिंदु रानी है जो एक पिशाचिनी है जिसे बरेली शहर में छोड़ दिया गया है।

नायरा का पहला शो दिव्य दृष्टि भी सुपरनैचुरल घटनाओं को आधार बनाकर बनाया गया था। हालांकि उनका रोल इस शो में ग्रे शेड वाला है। उन्होंने बताया कि इस तरह के रोल्स ने मुझे हमेशा अट्रैक्ट किया है और मैं रानी के इस किरदार से बहुत खुश हूं। यह मेरे द्वारा एक्ट किए सबसे जटिल किरदारों में से एक हैनायरा के इस कामुक अंदाज़ ने अक्सर लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया है और उनके फैन्स उन्हें पिशाचिनी के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं। 

उन्होंने बताया कि वे शो के प्रोमो पर शुरुआती रिएक्शन्स से काफी खुश है और कहा कि अब तक मुझे दर्शकों से बहुत प्रशंसा मिली है, हालांकि यह इस तरह का बनाया जाने वाला पहला शो नहीं है। ऐसे कई शो थे और आगे बनाए जाएंगे, लेकिन मेरा किरदार उन सबसे काफी अलग है। मैं इंतज़ार नहीं कर सकती कि शो कब ऑन एयर होगा, यह दर्शकों के लिए जानना काफी रोमांचक होने वाला है कि शो में किस तरह कहानी मोड़ लेगी।

नायरा बताती हैं कि उन्हें इस तरह के ड्रामेटिक रोल बहुत पसंद हैं, और यह शो उनके लिए एकदम परफैक्ट है। क्योंकि शो में उनका रोल एक पिशाचिनी का है जो एक सुपरनैचुरल कैरेक्टर है और अगर शो में कभी उन्हें स्टंट करने का मौका मिला तो यह उनकी रील और रीयल लाइफ दोनों में काफी दिलचस्प होगा।  

नायरा कहती हैं कि एक अभिनेत्री होने के नाते उन्हें एक ग्लैमरस फिगर बने रहने की जरूरत है। चाहे वे ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन वे हमेशा खुद को ग्लैमरस बनाए रखने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करती हैं। वह कहती हैं - मैं एक्सरसाइज करती हूं, वेटलिफ्टिंग करती हूं और डाइट मेंटेन रखने की कोशिश करती हूं, हालांकि आप मुझे एक प्रो हेल्थ कॉन्शियस व्यक्ति नहीं कह सकते हैं, अच्छा और ग्लैमरस दिखना मुझे पसंद भी है साथ ही साथ मेरी नौकरी का हिस्सा भी है। हालांकि उनका मानना है कि सिर्फ बाहरी सुंदरता नहीं एक अच्छा एक्टर होने के लिए ओवरऑल प्रदर्शन मायने रखता है। 

End of Article