हैरान कर देगा Pandya Store फेम Alice Kaushik का ये Transformation, फोटोज में देखें कितना बदल गई एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2021, 08:07 AM IST

Pandya Store fame Alice Kaushik Transformation: स्‍टार प्‍लस के सीरियल पांड्या स्‍टोरी में रावी पांड्या का किरदार निभाने वाली एलिस कौशिक का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान हैं।

हैरान कर देगा Pandya Store फेम Alice Kaushik का ये Transformation, फोटोज में देखें कितना बदल गई एक्ट्रेस

Pandya Store fame Raavi Pandya aka Alice Kaushik Transformation: टीवी और बॉलीवुड के सितारे पर्दे पर आने से पहले कितना अलग होते हैं, ये उनकी पुरानी तस्‍वीरें देखकर पता चलता है। आज जो अदाकाराएं अपनी हॉटनेस का जादू दिखाती नजर आती हैं, वो कभी कितनी सिंपल हुआ करती थीं फैंस सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसा नहीं है कि जो आज हॉट है वो कुछ साल पहले भी वैसे ही थी। ये अदाकाराएं अपने लाइफस्‍टाइल और लुक पर काम करती हैं और खुद को आकर्षक बना लेती हैं। 

आज हम बात करेंगे स्‍टार प्‍लस के सीरियल पांड्या स्‍टोरी में रावी पांड्या का किरदार निभाने वाली एलिस कौशिक की। इंटरनेट पर और एलिस कौशिक के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई पुरानी तस्‍वीरें मौजूद हैं जिन्‍हें देखकर आप दंग रह जाएंगे। इन तस्‍वीरों में एलिस कौशिक बेहद साधारण सी नजर आ रही हैं लेकिन आज वह अपने लुक, अंदाज और मुस्‍कुराहट से फैंस पर जादू कर देती हैं।  

टीवी की दुनिया में आने के बाद उन्‍होंने खुद पर बहुत काम किया है। यही वजह है कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान रह जाते हैं। आज एलिस कौशिक भले ही लाखों फीमेल फैंस को प्रेरित करती हैं लेकिन कभी वह खुद आम लड़की की तरह दिखती थीं। एक तस्‍वीर उनके टीन ऐज की है जिसमें उन्‍हें पहचानना तक मुश्‍किल है।  

बता दें कि एलिस कौशिक को रावी पांड्या के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था अभी अब फिलहाल मुंबई में रह रही हैं। पांड्या स्टोर के अलावा वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। वह आए दिन अपनी नई और द‍िलकश तस्‍वीरें साझा किया करती हैं।

End of Article