बॉलीवुड

Jamui Harassment Case: 'किसी पर निर्भर न रहें...'—जमुई मामले के बाद Khushboo Patani ने लड़कियों को दी आत्मरक्षा की सलाह

Khushboo Patani on Jamui Harassment Case: दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स की सलाह दी है।

Image

खुशबू पाटनी ने लड़कियों को दी आत्मरक्षा करने की सलाह (Pic Credit: Instagram)

Khushboo Patani on Jamui Harassment Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी (Khushboo Patani) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही खुशबू पाटनी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में बिहार के जमुई में सामने आए कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खुशबू ने पाटनी लड़कियों को सेल्फ डिफेंस से जुड़ी अहम सलाह दी है। खुशबू पाटनी ने वीडियो के माध्यम से एयर पिस्टल के बारे में जानकारी दी और कहा कि लड़कियां इसकी ट्रेनिंग लेकर अपनी सुरक्षा कर खुद कर सकती हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: दुनिया भर में गूंज उठा 'हनुमान अंश' का नाम, 400 करोड़ के क्लब में हुई शामिल)

खुशबू पाटनी ने शेयर किया एयर पिस्टल का वीडियो

बीते रविवार को खुशबू पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एयर पिस्टल के इस्तेमाल और यह काम कैसे करती है, इस बारे में जानकारी देती नजर आइन। उन्होंने बताया कि इस तरह की पिस्टल में बारूद या कारतूस की जगह CO2 के जरिए पेलेट को आगे बढ़ाया जाता है। वीडियो में खुशबू ने लड़कियों को सलाह दी कि अगर वे सेल्फ डिफेंस के लिए एयर पिस्टल रखने का फैसला करती हैं, तो पहले इसकी ट्रेनिंग लें। उन्होंने वीडियो में बताया कि इसे खिलौना समझकर इस्तेमाल ना करें। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "टांग टूटी हुई थी और आंखें जख्मी....", Sushant Singh Rajput की बहन Shweta Singh Kirti ने उजागर की शॉकिंग पोस्टमार्टम रिपोर्ट)

खुशबू ने कहा 'कसी पर निर्भर मत रहो...'

खुशबू पाटनी ने इस वीडियो में यह भी कहा कि सेल्फ डिफेन्स के लिए लड़कियों को किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने एयर पिस्टल की कीमत का जिक्र करते हुए इसे लगभग 60 से 70 हजार रुपये की रेंज में बताया। हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि किसी भी तरह के हथियार या एयर पिस्टल को खरीदने और इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी और प्रशिक्षण लेना जरूरी है।

एयर पिस्टल को लेकर खुशबू ने दिया डिस्क्लेमर

खुशबू पाटनी ने कैप्शन में यह क्लियर किया कि उनकी बात केवल सेल्फ डिफेंस और एजुकेशनल के मकसद से है। उन्होंने एयर पिस्टल को खिलौना न समझने और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि एयर पिस्टल रखने वाले व्यक्ति को उसके इस्तेमाल की सही जानकारी होनी चाहिए। खुशबू ने स्थानीय डीलर और शूटिंग रेंज से जानकारी लेने तथा अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी प्रोडक्ट का चुनाव करने की बात कही। खुशबू पाटनी ने बिहार के जमुई जिले में सितंबर में सामने आए एक कथित उत्पीड़न मामले के मामले पर भी रिएक्शन दिया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article