Bigg Boss 20 These Nine Contestants Nominated This Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' अपने हर एपिसोड के साथ लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। 'बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह दो लोग नॉमिनेटेड थे, जिसमें ईंशा रिखी और यंग डीएसए शामिल थे। वहीं बीते दिन वीकेंड का वार पर ईशा रिखी को 'बिग बॉस 20' छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन अब इस सप्ताह की नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस सप्ताह घर के करीब 9 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। इस लिस्ट में काजी तौकीर से लेकर उदिति सिंह का नाम शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जेल में डालो...' ट्रोलर्स के बाद डीपफेक वीडियो बनाने वालों पर भड़के Salman Khan, दी सख्त वॉर्निंग
जहां पहले रीति तिवारी और आम्रपाली जोड़ी में जाते हैं, लेकिन दोनों में आपसी सहमति नहीं बन पाती है। ऐसे में दोनों नॉमिनेट हो जाते हैं। वहीं माही और अरिश्फा में से माही खुद को नॉमिनेट करती हैं। आसिफ और स्काउट ओपी में से आसिफ जहां सुरक्षित होते हैं तो वहीं स्काउट ओपी पर नॉमिनेशन की तलवार गिरती है। अमन और कनिका में आपसी सहमति नहीं बन पाती है, जिससे दोनों ही नॉमिनेशन के जाल में फंसते हैं। वहीं दूसरी ओर काजी और उदिति व यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम में भी आपसी सहमति नहीं बनती है, जिससे पांचों नॉमिनेट हो जाते हैं।
ऐसे में 'बिग बॉस 20' में इस बार आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किस कंटेस्टेंट को इस हफ्ते घर से अपना सामान बांधकर जाना पड़ेगा।
