BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026: बिहार स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BTSC Food Safety Officer Recruitment) खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने अपने यहां पर फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 105 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2026 है। यहां आप बीटीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BTSC Food Safety Officer Qualification: बीटीएससी फूड इंस्पेक्टर के लिए क्वालिफिकेशन
बीटीएससी फूड इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जन स्वास्थ्य विज्ञान या सूक्ष्म विज्ञान या रसायन विज्ञान या मेडिसिन में स्नातक या मास्टर या डाक्टरेट डिग्री या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से निम्नलिखित अध्ययन के विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट की उपाधि होनी चाहिए। इसके अलावा बैचलर ऑफ मेडिसिन एण्ड बैचलर ऑफ सर्जरी या बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी या बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एण्ड सर्जरी या बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एण्ड सर्जरी या बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एण्ड सर्जरी वाले उम्मीदवार भी यहां आवेदन कर सकते हैं।
BTSC Food Safety Officer Age Limit: बीटीएससी फूड इंस्पेक्टर के लिए एज लिमिट
बीटीएससी फूड इंस्पेक्टर के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अनारक्षित महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष व अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) के लिए अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026 Apply Online: बीटीएससी फूड इंस्पेक्टर के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BTSC
FOOD SAFETY OFFICER Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर कलिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BTSC Bihar Food Safety Officer Recruitment 2026: Apply Online
BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदवन शुल्क की बात करें तो यह 100 रुपये निर्धारित है। अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से Online Mode से ही जमा किया जाएगा एवं रसीद की प्रति आवेदक के पास सुरक्षित रखा जायेगा।
BTSC Food Safety Officer Selection Process: ऐसे होगा बिहार फूड इंस्पेक्टर के पदों पर सेलेक्शन
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। आयोग सभी अभ्यर्थियों के लिए Computer Based Test के माध्यम से लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करेगा। प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकृति के होंगे। प्रश्न-पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और कुल अंक 100 होंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 मार्क्स दिया जाएगा। जबकि गलत उत्तर के लिए एक चौथाई मार्क्स काट लिए जाएंगे।
