निशा रावल का खुलासा- 'करण मेहरा ने बेच दिए शादी के गहने, बच्चे की परवरिश के लिए ढूंढ रही हूं नौकरी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2021, 09:42 PM IST

Karan Mehra and Nisha Rawal Controversy: करण मेहरा और निशा रावल का झगड़ा अब पब्लिकली सामने आ गया है। निशा ने एक इंटरव्यू में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

निशा रावल का खुलासा- 'करण मेहरा ने बेच दिए शादी के गहने, बच्चे की परवरिश के लिए ढूंढ रही हूं नौकरी'

मुंबई. करण मेहरा और उनकी वाइफ निशा रावल के बीच तकरार हद से आगे बढ़ गई है। करण और निशा मीडिया के जरिए एक दूसरे पर कई आरोप लगा रहे हैं। निशा ने अपने ताजा इंटरव्यू में कई खुलासे करते हुए अपने पति पर कई आरोप लगाए हैं।

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में निशा रावल कहती हैं, 'करण का परिवार मेरे लिए आर्थिक सहारा बना हुआ है। कई बिल वह खुद ही भरता है। इसके अलावा मेरे अकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर करता है।'

निशा के मुताबिक, 'करण ने मेरी शादी के गहने तक बेच दिए हैं। मुझे मेरे लोन अकाउंट नंबर और प्रॉपर्टी पेपर्स के बारे में पता नहीं है। मैंने उसे आर्थिक तौर पर सपोर्ट किया। उसे अपना सबकुछ दिया।'

TV actor Karan Mehra granted bail after wife Nisha Rawal filed complaint  against him | Deets inside

तलाश कर रही हैं नौकरी
निशा रावल के मुताबिक वह अपने बच्चे की परवरिश के लिए फिलहाल नौकरी की तलाश कर रही हैं। बकौल एक्ट्रेस, 'मैंने और करण ने आपसी सहमति से एलिमनी की रकम तय की। इसके बाद मैंने अपना रिज्यूमे बनाया। बच्चे की परवरिश के खातिर पिछले एक महीने से नौकरी तलाश रही हूं।' 

निशा आगे कहती हैं, 'मुझे नहीं पता कि पत्नी के तौर पर मेरी कहां कमी रह गई। अगर हमारे एक बच्चा नहीं होता तो मैं बहुत पहले ही इस शादी से बाहर निकल जाती। लेकिन, उसने मेरे लिए कुछ भी नहीं छोड़ा है।' 

Karan Mehra arrested after wife Nisha Rawal files complaint against him  following a brawl - Television News
  


बोलना होगा सच
एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'मैं नोएडा करण के पेरेंट्स से मिलने गई थी। मैंने ये बातें अपनी फैमिली और दोस्तों से भी छिपाकर रखी। मेरी मां को भी पिछले कुछ हफ्ते पहले ही शादी में चल रही परेशानियों के बारे में पता चला।'

निशा आखिर में कहती हैं, ' मैंने उनसे कहा था कि मैं अपनी शादी बचाना चाहती हूं अब मुझे सच बोलना होगा। मुझे अपने साथ-साथ उन तमाम औरतों के लिए खड़ा होना होगा, जो मेरी तरह ऐसे नर्क से गुजर चुकी हैं।'

End of Article