घोड़ी चढ़ने से पहले बैचलर पार्टी करेंगे मीका सिंह, कपिल शर्मा समेत यह सेलिब्रिटीज करेंगे होस्ट 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 07:11 PM IST

Mika Singh Bachelor Party: छोटे पर्दे पर जल्द ही मीका सिंह का टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी आने वाला है। शादी का लड्डू खाने से पहले सिंगर बैचलर पार्टी करने वाले हैं। मीका सिंह की बैचलर पार्टी बहुत खास होगी, यहां जानिए कैसे।

घोड़ी चढ़ने से पहले बैचलर पार्टी करेंगे मीका सिंह, कपिल शर्मा समेत यह सेलिब्रिटीज करेंगे होस्ट 

Kapil Sharma To Host Mika Singh's Bachelor Party: दर्शकों को जल्द ही जाने-माने सिंगर मीका सिंह के टीवी शो का इंतजार है। स्वयंवर मीका दी वोटी में मीका सिंह अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढेंगे। अपनी जिंदगी में एक नया सफर शुरू करने से पहले मीका सिंह बैचलर पार्टी करने वाले हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कपिल शर्मा और उनके भाई दलेर मेहंदी समेत कई सेलिब्रिटीज जोधपुर मीका के पास पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मीका सिंह के लिए एक बैचलर पार्टी होस्ट करने वाले हैं। खबरों की मानें तो मीका सिंह की यह बैचलर पार्टी बेहद धमाकेदार होने वाली है। 

फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि कपिल शर्मा और मीका सिंह के दूसरे बॉलीवुड फ्रेंड्स उनके लिए कैसी बैचलर पार्टी आयोजित कर रहे हैं। लेकिन यह कहा जा रहा है कि मीका सिंह के लिए एक बहुत बड़ी बैचलर पार्टी रखी गई है। इस पार्टी के दौरान बहुत कुछ होगा। मीका सिंह के बैचलर पार्टी के लिए एक प्राइवेट पार्टी‌ भी हो सकती है। लेकिन जहां तक उम्मीद है, कपिल शर्मा और मीका सिंह के बाकी दोस्त एक ग्रेंड पार्टी ही रखने वाले हैं। खबरों के अनुसार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ कई टीवी एक्टर्स भी इस बैचलर पार्टी में शामिल होंगे। 

हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने कई करीबी दोस्तों और पड़ोसी मीका सिंह के साथ स्वयंवर मीका दी वोटी की शूटिंग के लिए जोधपुर रवाना हुए थे। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा करने के साथ कपिल शर्मा मीका सिंह की टांग भी खींचते हुए नजर आए थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह लिखा था कि 'अपने भाई मीका सिंह पाजी के स्वयंवर में जोधपुर जा रहा हूं। खर्चा बहुत हो गया, एक ही बात का डर है, कहीं दूल्हा ना‌ मुकर जाए।' 

End of Article