श्रद्धा आर्या के साथ इंटीरियर डिजाइनर ने की धोखाधड़ी, तोड़फोड़ करने के बाद घर से चुराया सामान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 05:34 PM IST

Shraddha Arya Cheated: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के साथ सिद्धार्थ पंजाबी नाम के इंटीरियर डिजाइनर ने धोखाधड़ी की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर की है।

Shraddha Arya Cheated: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को एक इंटीरियर डिजाइनर ने धोखा दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपना दर्द शेयर किया है। श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर बताया कि फैशन डिजाइनर का नाम सिद्धार्थ पंजाबी है। श्रद्धा आर्या ने बताया कि उन्होंने डिजाइनर को 95 फीसदी पैसा दे दिया था। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि डिजाइनर ने उनके घर की कई चीजें तोड़ दी है। इसके अलावा घर पर रखी कई चीजों को उखाड़कर ले गया है। यही नहीं, डिजाइनर ने अपना इंस्टा अकाउंट भी बंद कर दिया है। श्रद्धा आर्या के मुताबिक इस घटना से वह अभी भी शॉक में हैं। एक्ट्रेस आखिर में लिखती हैं, 'तुम क्या सोचते हो कि तुम मुझे इंस्टा में ब्लॉक करके बच जाओगे।' श्रद्धा आर्या ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी में अपने माता-पिता के फ्लैट के पास नया घर लिया था।

End of Article