तेजस्वी प्रकाश की वजह से शादी में हो रही देर, करण कुंद्रा ने किया वजह का खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 05:53 PM IST

Karan Kundra on Marriage with Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे करण कुंद्रा ने हाल ही में बताया कि उनकी शादी में आखिर क्यों देर हो रही है। जानें वजह।

तेजस्वी प्रकाश की वजह से शादी में हो रही देर, करण कुंद्रा ने किया वजह का खुलासा

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश शो के बाद से लगातार चर्चा में हैं। वो इन दिनों टीवी शो नागिन 6 में लीड रोल प्ले कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में करण से उनकी और तेजस्वी की शादी में हो रही देर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके लिए तेजस्वी को जिम्मेदार। करण ने कहा कि तेजस्वी काफी बिजी हैं और इसी वजह से उनकी शादी में देर हो रही है। हालांकि करण ने बताया कि उनके और तेजस्वी के पेरेंट्स अक्सर मिलते रहते हैं।

End of Article