Lock Upp: पूनम पांडे से मिलने शो में पहुंचीं उनकी मां, भावुक होकर बोलीं- बेटी ने दी हैं सब खुशियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 09:17 AM IST

Poonam Pandey In Lock Upp: रिएलिटी शो लॉक अप में हाल ही में कंटेस्टेंट पूनम पांडे से मिलने उनकी मां पहुंचीं। शो में पूनम की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें सारी खुशियां दी हैं और वो उनकी बेटी नहीं बेटे जैसी हैं।

Lock Upp: पूनम पांडे से मिलने शो में पहुंचीं उनकी मां, भावुक होकर बोलीं- बेटी ने दी हैं सब खुशियां

Poonam Pandey In Lock Upp: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। शो में जहां एक तरफ कैदी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे कर चुके हैं तो वहीं शो में लड़ाई झगड़े से लेकर कई इमोशनल मूमेंट्स भी देखने को मिले। हाल ही में एयर किया गया एपिसोड़ ने उस समय इमोशनल मोड़ ले लिया जब कंटेस्टेंट पूनम पांडे की मां घर में आईं। 

मां ने की बेटी पूनम पांडे की तारीफ

पूनम को पहले उनकी बहन द्वारा भेजा गया मैसेज मिला। इसके बाद उनकी मां आईं और बेटी के गले मिलीं। इस दौरान पूनम और उनकी मां दोनों भावुक हो गए। इसके बाद पूनम की मां ने अपनी बेटी के बारे में वहां मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स से बात की और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। पूनम की मां ने कहा, 'ये लड़की मेरेको बहुत सुख दी बेटा जीवन में। ये लड़की हर खुशी पूरी की है। जिंदगी में ऐसा कोई चीज नहीं था जो ये लड़की ने हमें दी नहीं है। रोम रोम से दुआ निकलता है इसके लिए।' इसके बाद पूनम की मां ने सायशा के लिए आए लड्डू पूनम को खिलाया और बताया कि उनकी (पूनम की) भाभी को दो जुड़वां बेटियां हुई हैं। इसके बाद पूनम की मां शो के कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए एक बार फिर भावुक हो गईं और कहा, 'मेरी बेटी नहीं मेरा बेटा है ये।'

पूनम ने मां से मांगी माफी

अपनी मां से बात करते हुए पूनम ने शो में गाली गलौच करने के लिए उनसे माफी मांगी और कहा, 'बहुत पापागिरी की ना मैंने बीच में।' इसके जवाब में पूनम की मां ने कहा, 'पापा की बेटी है तो पापागिरि करेगी ही।' शो से जाने से पहले पूनम की मां उनकी नजर उतारती दिखीं। मालूम हो कि इससे पहले शो में पूनम को लग रहा था कि यहां उनके परिवार से कोई नहीं आएगा, जिसके बाद प्रिंस नरूला और मुनव्वर फारूकी ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहां कि वो उनके भाई की तरह रहेंगे।

कंगना ने पूनम को किया सेफ

मालूम हो कि शो में सबसे ज्यादा वोट पाने के बावजूद अली बाहर हो गए और पूनम पांडे सेफ बच गईं। शो में इस बार अली को काफी बढ़िया वोट्स मिले थे और वह अंजलि अरोड़ा को भी वोट के मामले में टक्कर दे रहे थे। लेकिन कंगना ने उनसे भी कम वोट मिलने वाली पूनम पांडे को शो में रखा। कंगना का कहना था कि पूनम ने अली से ज्यादा योगदान शो में दिया है। अली के बाहर होते ही फैंस को झटका लगा क्योंकि वह उम्मीद लगाए थे कि पूनम शो से बाहर होंगी क्योंकि उन्हें कम वोट मिले हैं। कंगना ने कहा कि शो में अली का योगदान न के बराबर है और उनकी गिनती शो के सुस्त कंटेस्टेंट में होती है। इसलिए पूनम की जगह उन्हें शो से बाहर किया जाएगा।

End of Article