ज्यादा वोट पाने के बावजूद अली मर्चेट 'लॉक अप' से बाहर, कंगना रनौत ने पूनम पांडे को किया सेफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 03:23 PM IST

एक्टर और डीजे अली मर्चेट का 'लॉक अप' पर सफर आखिरकार खत्म हो गया है और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।

ज्यादा वोट पाने के बावजूद अली मर्चेट 'लॉक अप' से बाहर, कंगना रनौत ने पूनम पांडे को किया सेफ

एक्टर और डीजे अली मर्चेट का 'लॉक अप' पर सफर आखिरकार खत्म हो गया है और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। अली मर्चेट ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। लेकिन वह एलिमिनेट हो गए। शो की होस्ट कंगना रनौत ने कहा कि उनका योगदान दूसरे कंटेस्टेंट की तुलना में काफी कम था। वह दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पा रहे थे। अली मर्चेट ने शो में कई रहस्यों का खुलासा किया है। जैसे उन्होंने डीजे के रूप में अपना करियर कैसे शुरू किया और उनकी शादी कैसे टूटी। उनकी पूर्व पत्नी सारा खान ने भी कई खुलासे किए कि कैसे अली ने उन्हें धोखा दिया था।

ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाले कंगना रनौत के इस शो में सबसे ज्यादा वोट पाने के बावजूद अली बाहर हो गए और पूनम पांडे सेफ बच गईं। शो का फिनाले नजदीक है और इसी के चलते दर्शकों को आए दिन कुछ न कुछ शॉकिंग देखने को मिल रहा है। इस बार अली को काफी बढ़िया वोट्स मिले थे और वह अंजलि अरोड़ा को भी वोट के मामले में टक्कर दे रहे थे। लेकिन कंगना ने उनसे भी कम वोट मिलने वाली पूनम पांडे को शो में रखा। कंगना का कहना था कि पूनम ने अली से ज्यादा योगदान शो में दिया है।

अली के बाहर होते ही फैंस को झटका लगा क्योंकि वह उम्मीद लगाए थे कि पूनम शो से बाहर होंगी क्योंकि उन्हें कम वोट मिले हैं। कंगना ने कहा कि शो में अली का योगदान न के बराबर है और उनकी गिनती शो के सुस्त कंटेस्टेंट में होती है। इसलिए पूनम की जगह उन्हें शो से बाहर किया जाएगा। 

बता दें कि लॉक अपके जजमेंट डे (Judgement Day) एपिसोड में खूब सारी मस्ती हुई, तो कई खुलासे भी हुए। कई कंटेस्टेंट्स ने पूनम पांडे (Poonam Pandey) को सपोर्ट किया बिना ये जाने कि वह आगे शो में सर्वाइव कर भी पाएंगी या नहीं। अजमा फल्लाह (Azma Fallah) को कंगना रनौत ने प्रिंस नरूला से साथ डांस करने का मौका दिया। कंगना रनौत, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और सायशा शिंदे (Saisha Shinde) ने यौन शोषण के बारे में चौंकाने वाली बातें बताईं। 

End of Article