बालिका वधू की चाइल्ड स्टार से मर्दानी की एक्ट्रेस तक शामिल, ऐसी है Kyun Utthe Dil Chhod Aaye की कास्ट और कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2021, 09:10 PM IST

Kyun Utthe Dil Chhod TV Serial Detail: कौन बनेगा करोड़पति को टीवी शो क्यों उत्थे दिल छोड़ आए ने रिप्लेस किया है। इसमें लाहौर की रहने वालीं 3 लड़कियों अमृत, वश्मा और राधा की कहानी दिखाई जा रही है...

बालिका वधू की चाइल्ड स्टार से मर्दानी की एक्ट्रेस तक शामिल, ऐसी है Kyun Utthe Dil Chhod Aaye की कास्ट और कहानी

छोटे परदे पर दर्शकों के लिए एक नया टीवी धारावाहिक शुरू हो गया है। जिसका नाम क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?(Kyun Utthe Dil Chhod Aaye) है। इसे शशि-सुमीत द्वारा बैनर शशि सुमीत प्रोडक्शंस ने निर्मित किया है।  Kyu Uthe Dil Chod Aye 25 जनवरी से ऑनएयर हो गया है। इसने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 को रिप्लेस किया है। 

बात अगर क्यों उत्थे दिल छोड़ आए की कहानी की करें तो ये साल 1947 के बैकड्रॉप पर है। जब सब जगह इंडिया-पाकिस्तान का बंटवारा चर्चित मुद्दा बना हुआ था। सीरियल में लाहौर की रहने वालीं 3 लड़कियों अमृत, वश्मा और राधा की कहानी दिखाई जा रही है। जो कि बंटवारे के बाद आने वाले कल से अनजान नई उम्र में प्यार कर बैठती हैं। इन्हीं के इर्द-गिर्द शो की कहानी है।

अब तीनों के प्यार को उनकी मंजिल मिलेगी या नहीं? क्या सीमाएं बंटने के बाद समय की कसौटी पर खरी उतरेंगी इनकी प्रेम कहानियां? ये सभी लव बर्ड्स इस बात से अनजान हैं कि आजादी के बाद उनका क्या होगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको भी आने वक्त में कहानी के जरिए पता चलेंगे। 

ये एक ऐसा अनोखा टेलीविजन शो है, जो कि पुराने जमाने की प्रेम कहानी और रोमांस को पर्दे पर ला रहा है। क्यों उत्थे दिल छोड़ आए में बहुत सारे यंग कलाकार हैं और कई अनुभवी स्टार्स को भी इसकी स्टारकास्ट में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं क्यों उत्थे दिल छोड़ आए की जबरदस्त स्टारकास्ट के बारे हैं...

ग्रेसी गोस्वामी
क्यों उत्थे दिल छोड़ आए टीवी शो में ग्रेसी गोस्वामी अमृत की भूमिका निभा रही हैं। वो शो में रणधीर की प्रेमिका के रूप में सामने आएंगी। ग्रेसी गोस्वामी महज 17 साल की हैं लेकिन उन्हें अभिनय में काफी अनुभव है। वो पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बालिका वधू, बंधन, क्राइम पेट्रोल और कुछ अन्य शोज में काम कर चुकी हैं।

आंचल साहू
टीवी शो क्यों उत्थे दिल छोड़ आए में आंचल साहू लीड कास्ट में से एक वशमा की भूमिका निभा रही है। जिन्हों शो में उदय नाम से लड़के से प्रेम हो जाता है। आंचल पहले कुछ फिल्मों जैसे रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 2 और गर्लफ्रेंड चोर में भी काम कर चुकी हैं।

प्रणाली राठौड़
इस शो में प्राणाली राठौड़ राधा की भूमिका निभा रही हैं। उनका किरदार शो में काफी इंस्ट्रेस्टिंग और अहम है। तीन प्रेम कहानियों में से एक कहानी उनकी जिंदगी की है। राधा की शादी अपने से दोगुने उम्र के शख्स के साथ हो जाती है। हालांकि इससे राधा को कोई शिकायत नहीं है किन परिस्थितियों में होता है ऐसा? इसके पीछे काफी दिलचस्प कहानी है।

जान खान
जान सीरियल में रणधीर की भूमिका निभा रहे हैं कि जो अमृत के लवर हैं। फैंस उन्हें हमारी बहू सिल्क टीवी शो की वजह से जानते हैं। शो लॉकडाउन में बंद होने और एक्टर्स को पेमेंट ना देने की वजह से काफी चर्चा में रहा था। इसकी वजह से जान को करीब सालभर तक काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

शगुन पांडे
शगुन पांडे टेलीविजन इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वो इस शो में उदय की भूमिका निभा रहे हैं जो कि वशमा का प्रेमी है। इससे पहले शगुन पांडे सीरियल तुझसे है राब्ता में काम कर रहे थे, लेकिन अब वो शो छोड़ चुके हैं।

यश टोंक 
यशपाल टोंक फेमस टेलीविजन और बॉलीवुड फिल्म एक्टर हैं। हरियाणा के सोनीपत जिले से ताल्लुकात रखने वाले यश शो में राधा के पति की भूमिका निभा रहे हैं। यश ने फेमस एक्ट्रेस गौरी यादव से की है। दोनों की जोड़ी डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 2 में एक साथ नजर आ चुकी हैं। 


आपको बता दें, टीवी शो क्यों उत्थे दिल छोड़ आए में नसीर खान, निधि तिवारी, नाजिया गुल, वैष्णवी महंत, हितेन मखीजा, अवतार गिल, संदीप गोयल, गीता त्यागी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। 

End of Article