करिश्मा तन्ना को पति वरुण बंगेरा ने दिया ऐसा सरप्राइज, वीडियो देख खुली की खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 09:18 AM IST

Karishma Tanna Gets A Surprise From Her Husband: जानी-मानी टीवी अदाकारा करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा को शादी के 4 महीने पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर वरुण ने अपनी पत्नी करिश्मा को बहुत प्यारा सरप्राइस दिया है।

करिश्मा तन्ना को पति वरुण बंगेरा ने दिया ऐसा सरप्राइज, वीडियो देख खुली की खुली रह जाएंगी आपकी आंखें
Photo Credit: Instagram

Karishma Tanna Gets A Surprise From Her Husband: टीवी अदाकारा करिश्मा तन्ना की शादी को 4 महीने पूरे हो गए हैं। अदाकारा ने वरुण बंगेरा के साथ इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी के दौरान सात फेरे लिए थे। 5 जून को शादी के 4 महीने पूरे होने पर वरुण ने करिश्मा को एक खास तोहफा दिया। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी कि उन्हें अपने पति की तरफ से एक खास तोहफा मिला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा इस खास मौके को बहुत ही शानदार तरीके से मना रहे हैं।‌

अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर की है उसमें यह देखा जा सकता है कि अदाकारा पैराग्लाइडिंग कर रही हैं। जैसे ही वह पैराग्लाइडिंग करते हुए नीचे आती हैं वैसे ही उनके पति वरुण उन्हें फूल देते हैं और अपने घुटनों पर बैठकर अपनी पत्नी को प्रपोज करते हैं। वह अपनी पत्नी को एक डायमंड रिंग देते हैं। बाद में अदाकारा इस वीडियो में अपनी डायमंड रिंग फ्लाॅन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। यह दोनों इस खास दिन को बेहद मजेदार तरीके से सेलिब्रेट करते हुए नजर आए।

यह पोस्ट साझा करने के साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी 4 मंथ्स बेबी'। जैसे ही अदाकारा ने यह वीडियो साझा की वैसे ही लोग उन्हें बधाई देने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'बधाई हो' तो दूसरे यूजर ने लिखा 'बधाई हो कीशू तुम्हारे 4 मंथ एनिवर्सरी के लिए'। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी के फंक्शंस 3 से 4 दिन तक रखे गए थे। इनमें हल्दी, मेहंदी, वेडिंग और आफ्टर पार्टी शामिल थे। जैसे ही करिश्मा तन्ना की शादी की तस्वीरें सामने आई थीं वैसे ही लोगों ने इन पर खूब रिएक्ट किया था।

End of Article