क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नहीं होगी शैलेश लोढ़ा की वापसी? एक्टर नहीं दे रहे मेकर्स के कॉल का जवाब 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 07:36 AM IST

Shailesh Lodha News: जब से यह खबर आई है कि शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को क्विट कर रहे हैं, तबसे उनके फैंस नाराज हैं। अब यह कहा जा रहा है कि शैलेश लोढ़ा शो‌ के मेकर्स और को-एक्टर्स के कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं।

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नहीं होगी शैलेश लोढ़ा की वापसी? एक्टर नहीं दे रहे मेकर्स के कॉल का जवाब 

Shailesh Lodha Not Responding To The Calls From Makers: जब से यह खबर आई है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा शो को छोड़ रहे हैं तब से फैंस के बीच में खलबली मच गई है। यह कहा जा रहा था कि शैलेश लोढ़ा अब नए ऑफर्स की तलाश में इस शो को क्विट कर रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे शैलेश लोढ़ा के शो को क्विट करने की और भी वजह सामने आ रही है। हाल ही में यह खबर मिली है कि शैलेश लोढ़ा को शो में वापस बुलाने के लिए मेकर्स और उनके को-एक्टर्स लगातार उन्हें कॉल कर रहे हैं, लेकिन शैलेश किसी भी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। 

ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, यह कहा जा रहा है कि शैलेश लोढ़ा के शो को क्विट करने की और भी वजह हैं। सबसे पहली वजह यह बताई जा रही है कि दिलीप जोशी और शैलेश लोढ़ा अब एक दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। दूसरी वजह यह है कि तकरीबन 14 साल के बाद भी उनके किरदार तारक मेहता को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिल रहा है। और तीसरी वजह यह बताई जा रही है कि इस शो के कई सारे एक्टर्स उनके खिलाफ हो गए हैं। 

A very few actors get a chance to do a show which creates history." -  Shailesh Lodha

इसी बीच एक सोर्स ने यह खुलासा किया है कि असित मोदी को यह विश्वास है कि शैलेश लोढ़ा इस शो में वापस जरूर आएंगे। लेकिन सोर्स ने यह भी कहा कि 'इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि दिशा वकानी ने 5 साल पहले इस शो को छोड़ा था। क्या वह वापस आईं?' ऐसे में अब यह सोचने वाली बात है कि जब से दिशा वकानी, गुरुचरण सिंह और नेहा मेहता ने इस शो को क्वाट किया है तब से किसी के वापसी नहीं हुई है। ऐसे में अगर असित मोदी शैलेश लोढ़ा को वापस लाने में नाकामयाब रहेंगे तो तारक मेहता के किरदार के लिए दूसरे एक्टर को ढूंढा जाएगा।

End of Article