अक्टूबर में हर पहाड़ी जगह जाना सही नहीं, इन जगहों पर मौसम कर सकता है पूरा खेल खराब

October Mountain Trip: अक्टूबर को पहाड़ों पर घूमने के लिए अच्छा महीना माना जाता है। बारिश का दौर काफी हद तक खत्म हो चुका होता है और कई जगहों पर मौसम सुहावना रहने लगता है।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Oct 1 2026, 13:14 IST
​अक्टूबर में बनाएं घूमने का प्लान​Image Credit : Canva01 / 06

​अक्टूबर में बनाएं घूमने का प्लान​

अगर आप अक्टूबर के महीने में पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों के बारे में पहले से मौसम और सड़क की स्थिति जरूर जांच लें। बदलता मौसम, ठंड या ऊंचाई की वजह से आपकी यात्रा में खलल पड़ सकता है।

​बद्रीनाथ, उत्तराखंड​Image Credit : Canva02 / 06

​बद्रीनाथ, उत्तराखंड​

अक्टूबर में बद्रीनाथ का मौसम अचानक बदल सकता है। यहां आगे बढ़ने के साथ तापमान और गिरता है। अगर आप परिवार या बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो गर्म कपड़े और मौसम की जानकारी को नजरअंदाज न करें।

​औली, उत्तराखंड​Image Credit : Canva03 / 06

​औली, उत्तराखंड​

अक्टूबर में औली का मौसम संक्रमण के दौर में रहता है। अगर आपका मकसद सिर्फ बर्फ देखना है, तो अक्टूबर में पहुंचकर निराशा हो सकती है क्योंकि बर्फबारी की कोई गारंटी नहीं होती।

​स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश​Image Credit : Canva04 / 06

​स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश​

अक्टूबर में स्पीति वैली में ठंड काफी बढ़ने लगती है। ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम यात्रा को प्रभावित कर सकती है। सीमित सुविधाओं के कारण यहां जाने से पहले रोड कंडीशन, मौसम और रहने की उपलब्धता जांचना जरूरी है।

​लाहौल​Image Credit : Canva05 / 06

​लाहौल​

अक्टूबर में लाहौल के कुछ ऊंचाई वाले हिस्सों में मौसम तेजी से बदलता है। यहां अक्टूबर में मौसम की अनिश्चितता को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

​किन्नौर, हिमाचल प्रदेश​Image Credit : Canva06 / 06

​किन्नौर, हिमाचल प्रदेश​

अक्टूबर में किन्नौर बेहद खूबसूरत नजर आता है लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलता है। अगर आपका प्लान गांवों और ऊंचाई वाले इलाकों तक जाने का है तो मौसम की जानकारी लेकर ही निकलना बेहतर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!