द कपिल शर्मा शो की टीवी पर नहीं होगी वापसी, कॉमेडियन का ओटीटी को लेकर है बड़ा प्लान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 12:10 PM IST

Kapil Sharma show big plan on OTT: खबर है कि ब्रेक पर जाने के बाद द कपिल शर्मा शो फिर से आएगा। लेकिन ब्रेक के बाद क्या कपिल और उनकी गैंग टीवी पर वापसी करेगी?...

द कपिल शर्मा शो की टीवी पर नहीं होगी वापसी, कॉमेडियन का ओटीटी को लेकर है बड़ा प्लान?

Kapil Sharma big plan on OTT: द कपिल शर्मा शो ऑफ एयर हो चुका है। कपिल शर्मा और उनकी टीम चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और अन्य अमेरिका के साथ कनाडा के दौरे पर जा रहे हैं। खबर है कि ब्रेक पर जाने के बाद द कपिल शर्मा शो फिर से आएगा। इसलिए, कुछ समय के लिए फैंस हर वीकेंड पर द कपिल शर्मा शो को बहुत मिस करेंगे। लेकिन ब्रेक के बाद क्या कपिल और उनकी गैंग टीवी पर वापसी करेगी?

द कपिल शर्मा शो टीवी पर नहीं लौटेगा?
रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा का कॉमेडी शो अब ओटीटी पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कॉमेडियन और उनकी टीम वेब की दुनिया को एक्सप्लोर करना चाहती है। ऐसी चर्चा है कि कपिल की टीवी पर वापसी नहीं होगी। जी हां, आपने उसे सही पढ़ा है। हालांकि अभी कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि कपिल ओटीटी की दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए बेताब हैं और खुद को सिर्फ एक शो तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं। इसलिए, वह कॉमेडी जॉनर में भी ओटीटी पर अपने विकल्पों को देखना चाहते हैं।  कपिल का टीवी शो सोनी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो सकता है। चैनल से कपिल के अच्छे संबंध हैं। या फिर चैनल के साथ एक नया शो भी बनाया जा सकता है।

The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma Charges Rs 35 Lakh Per Episode, Know  How Much Other Cast Members Earn


कपिल शर्मा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके शो को पूरी दुनिया में लोगों द्वारा खूब पसंद किया और देखा जाता है। हालांकि हाल ही में यह शो काफी विवादों में भी रहा है। कपिल ने हमेशा अपने शो से लोगों का मनोरंजन किया है। इतना ही नहीं, यहां तक कि शो के दूसरे सितारों कृष्णा, सुमोना, कीकू और अन्य लोगों को भी खूब लोकप्रियता हासिल है। बता दें, द कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था।

End of Article