The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने ली थी तगड़ी फीस, हर एपिसोड के लिए बढ़ा दिए थे 20 लाख रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 11:52 AM IST

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो के तीसरे सीजन के चलते कपिल शर्मा चर्चा में रहे थे, जो हाल ही में ऑफ एयर हो गया है। अब कपिल की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है। जानें कितनी थी कपिल शर्मा की कुल फीस।

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने ली थी तगड़ी फीस, हर एपिसोड के लिए बढ़ा दिए थे 20 लाख रुपये

कॉमेडियन कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपने शो से दर्शकों को हंसाने वाले कपिल ने लाखों दिलों में अपने लिए जगह बना ली है। हाल ही में उनका शो ऑफ एयर हो गया है।

कपिल शर्मा ने ली थी तगड़ी फीस

कपिल और उनके शो के अन्य मेंबर्स हाल ही में कनाडा के वैंकूवर गए हैं, जिसे लेकर वो चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा कपिल अपने शो की फीस को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल कपिल के शो का तीसरा सीजन हाल ही में ऑफ एयर हुआ है और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस सीजन के लिए तगड़ी फीस ली थी। खबरों की मानें तो कपिल ने इस शो के लिए 40 करोड़ रुपये फीस ली थी। कपिल ने हर एपिसोड की फीस 20 लाख रुपये बढ़ा दी थी और उन्होंने हर एपिसोड के लिए 50 लाख रुपये फीस ली। कपिल हर हफ्ते 1 करोड़ रुपये फीस लेते थे जिसके चलते वो टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सेलेब बन गए हैं। 

शो के बाकि सदस्यों ने कितनी ली फीस?

रिपोर्ट्स की मानें तो ना केवल कपिल ने बल्कि बाकी लोगों ने भी तगड़ी फीस चार्ज की है। शो में सपना का किरदार निभाने वाले एक्टर कृष्णा अभिषेक हर एपिसोड के लिए 10- 12 लाख रुपये चार्च करते थे जबकि चंदन प्रभाकर को हर एपिसोड के 7 लाख रुपये फीस लेते थे। वहीं कीकू शारदा हर एपिसोड के लिए 5 लाख रुपये की फीस लेते थे। इसके अलावा शो में नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने शो के हर एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये चार्ज करती थी।  

इस फिल्म में नजर आएंगे कपिल

कपिल शर्मा अब नंदिता दास के डायरेक्शन में बनी फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें वो डिलीवरी बॉय के रोल में दिखेंगे। फिल्म में शहाना गोस्वामी कपिल की पत्नी के रोल में नजर आएंगी, हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इससे पहले कपिल दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिनमें किस किस को प्यार करूं और फिरंगी शामिल है।

End of Article