श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल ने हवाओं में घोला इश्क, रोमांटिक डांस करते हुए दी रिलेशनशिप की हिंट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 08:49 PM IST

Swetha Warrier And Shubranil Paul First Romentic Video: इंडियाज बेस्ट डांसर फेम श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल के लिंक अप के काफी चर्चे रहे हैं। अब पहली बार दोनों ने साथ में डांस वीडियो शेयर किया है जो कि बेहद रोमांटिक है...

श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल ने हवाओं में घोला इश्क, रोमांटिक डांस करते हुए दी रिलेशनशिप की हिंट!

Swetha Warrier And Shubranil Paul Romentic Video: इंडियाज बेस्ट डांसर के फाइनलिस्ट रहे श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल को भला कौन नहीं जानता। अपनी कोरियोग्राफी और डांसिंग स्किल के चलते दोनों अब तक कई शोज में कंटेस्टेंट के बाद बतौर डांस कोरियोग्राफर काम कर चुके हैं। श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल ने टीवी शो सुपर डांसर-चैप्टर 4 के लिए भी कोरियोग्राफर के रूप में काम किया है। श्वेता और सुभ्रनील ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर' ने कई परफॉर्मेंस दीं, जो दर्शकों को दिलों में बस गईं। यहां तक कि टीवी शो श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल के लिंक अप के भी काफी चर्चे रहे हैं।

अब पहली बार श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल ने पहली बार साथ में डांस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है जो कि बेहद रोमांटिक है। दोनों इस वीडियो में 'थोड़े नादान हो तुम, थोड़े बदमाश..' गाने पर डांस कर रहे हैं। वहीं साथ में श्वेता और सुभ्रनील ने अपने पोस्ट में जो लिखा है उससे दोनों के रिश्ते की भी हिंट मिल रही है!

फेमस डांसर और कोरियोग्राफर श्वेता वॉरियर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी जान हो तुम... तो यहां हम फाइनली एक साथ एक वीडियो बना रहे हैं। उम्मीद है कि आप सब अब भी हमसे वैसा ही प्यार करते हैं...।'

डांस कोरियोग्राफर श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल का ये वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। दोनों इनके वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही श्वेता वॉरियर और सुभ्रनील पॉल को एक बार फिर से साथ देखकर काफी खुश हैं।

'इंडियाज बेस्ट डांसर' की फाइनलिस्ट रहीं श्वेता को स्ट्रीट-ओ-क्लासिकल फ्यूजिंग भरतनाट्यम और हिप हॉप डांस फॉर्म के लिए जाना जाता है। सुभ्रनील, सिलीगुड़ी से आते हैं उन्होंने 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में फ्री स्टाइल डांस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

End of Article