जेठ सम्राट के साथ सई ने किया सिजलिंग डांस, 30 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई गर्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 05:30 PM IST

Ayesha Singh Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Actress sizzling dance: 'गुम है किसी के प्‍यार में' की सई यानि आयशा सिंह ने अपने डांस वीडियो से दिखाया जलवा। देखें कैसे सम्राट ने भी दी उन्हें जबरदस्त टक्कर...

जेठ सम्राट के साथ सई ने किया सिजलिंग डांस, 30 सेकंड के वीडियो ने बढ़ाई गर्मी

Ayesha Singh Sizzling Dance Video: 'गुम है किसी के प्‍यार में' टीवी सीरियल देखते ही देखते दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। वहीं सई और विराट की जोड़ी इन दिनों छोटे परदे के सबसे पसंदीदा कपल में से एक है। हाल ही में दर्शकों की भारी डिमांड के बीच 'गुम है किसी के प्‍यार में' विराट और सई का एक रोमांटिक ट्रैक देखने को मिला था। जिसमें सई को 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा गया था। इस सीन में सई लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आई थीं। साथ ही सई ने इसी हॉट लुक में कुछ रील वीडियो भी शेयर किए थे जो कि तेजी से वारयल हो रहे हैं। 

'गुम है किसी के प्‍यार में' की सई यानि आयशा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाल साड़ी वाले लुक में कुछ रील वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वो अपने डांस का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आयशा के साथ उनके ऑनस्क्रीन जेठ सम्राट यानि योगेंद्र विक्रम सिंह भी जबरदस्त डांस करते हुए उन्हें टक्कर दे रहे हैं। मजह 30 सेकंड के वीडियो से आयशा सिंह ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फैन्स भी अंग्रेजी धुन पर आयशा सिंह का हॉट डांस देख दीवाने हो गए हैं। साथ ही उनको 'गुम है किसी के प्‍यार में' के सई और सम्राट की बॉन्डिंग खूब पसंद आ रही है। 

आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि आयशा सिंह कितनी कमाल की डांसर हैं। उनका डांस देखने के बाद फैन्स फिर से उनके दीवाने हो चुके हैं। इसी लुक में आयशा ने और भी डांस वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वो कहर ढा रही हैं। एक के बाद एक अपने डांस वीडियोज से आयशा इंटरनेट पर सनसनी मचाती दिख रही हैं। आपको बता दें, इन वीडियोज को लाखों बार देखा जा चुका है।

सीरियल 'गुम है किसी के प्‍यार में' लव ट्रायंगल की कहानी पर बेस्ड है। जिसमें अदाकारा आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्‍वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) लीड रोल निभा रहे हैं। सीरियल में नागपुर का चव्‍हाण परिवार दिखाया है जिसमें आयशा सिंह, विराट की पत्‍नी और चव्‍हाण परिवार की बहू सई जोशी के किरदार में है। आयशा सिंह ने साल 2015 में डोली अरमानों की सीरियल से डेब्‍यू किया था। इसके बाद वह जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्‍त सीरियल में नजर आईं। आयशा सिंह एक्ट्रेस होने के साथ ही पेशे से लॉयर भी हैं। 

End of Article