Imlie: इमली की जान लेने के लिए मालिनी रचेगी षड्यंत्र, आदित्य नहीं यह शख्स अब बनेगा मसीहा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 04:36 PM IST

Imlie Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल इमली की कहानी अब नया मोड़ लेने वाली है। मालिनी एक बार फिर इमली की जान लेने पर तुली है लेकिन इस बार आदित्य नहीं बल्कि आर्यन इमली के लिए मसीहा बनकर आएगा।

Imlie: इमली की जान लेने के लिए मालिनी रचेगी षड्यंत्र, आदित्य नहीं यह शख्स अब बनेगा मसीहा 
Photo Credit: Instagram

Imlie Upcoming Episode: इमली टीवी सीरियल छोटे पर्दे के पॉपुलर धारावाहिकों में से एक है। इस टीवी सीरियल में लोगों को आर्यन और इमली की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है वहीं इन दोनों को एक साथ देख कर आदित्य बहुत इनसिक्योर हो गया है। इन दिनों इस टीवी सीरियल की स्टोरीलाइन त्रिपाठी परिवार पर फोकस्ड है। पिछले कुछ एपिसोड्स में यह देखा गया कि त्रिपाठी परिवार की मदद करने के लिए इमली त्रिपाठी हाउस में आ जाती है जिसे देखकर आदित्य और मालिनी अपना आपा खो बैठते हैं। लेकिन आदित्य से ज्यादा इमली को देखकर मालिनी परेशान हो जाती है और उसे घर से निकालने के लिए नए-नए पैंतरे आजमाती है। आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि इमली की जान लेने के लिए मालिनी घिनौना षड्यंत्र रचेगी‌।

आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि इमली को घर से बाहर निकालने के लिए मालिनी इस बार सारी हदें पार कर देगी। इमली को परेशान करने के लिए मालिनी ने तरह-तरह के पैंतरे आजमाए हैं, लेकिन वह इस बार सीधा इमली की जान लेने की कोशिश करेगी। आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि मालिनी इमली को एक रूम में बंद कर देगी। इमली बाहर निकलने की बहुत कोशिश करेगी लेकिन मालिनी इस रूम में कुछ खतरनाक केमिकल रख देगी जिनकी वजह से इमली को सांस लेने में परेशानी होगी। 

मालिनी अपने जीवन में से इमली का किस्सा हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहती है। इसीलिए इस बार उसने इमली की जान लेने के लिए खतरनाक केमिकल्स का सहारा लिया है। लेकिन मालिनी का प्लान सक्सेसफुल नहीं हो पाएगा क्योंकि आर्यन को यह आभास होगा कि इमली खतरे में है। जिसके बाद वह त्रिपाठी हाउस समय पर पहुंच जाएगा और इमली को बचा लेगा। इमली को ऐसी हालत में देखकर पूरा त्रिपाठी परिवार हैरान हो जाएगा लेकिन बाद में आर्यन को यह पता चल जाएगा कि इन सब के पीछे मालिनी क हाथ है और वह मालिनी की जमकर क्लास लगाएगा।

End of Article