तेजस्वी प्रकाश से पहले इन एक्ट्रेसेस संग रहा है करण कुंद्रा का अफेयर, एक्स- गर्लफ्रेंड ने लगाया था धोखा देने का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 10:27 AM IST

बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रहे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी और शो खत्म होने के बाद भी दोनों अपने रिश्ते को लेकर खबरों में रहते हैं।

तेजस्वी प्रकाश से पहले इन एक्ट्रेसेस संग रहा है करण कुंद्रा का अफेयर, एक्स- गर्लफ्रेंड ने लगाया था धोखा देने का आरोप

रिएलिटी शो बिग बॉस में अब तक कई जोड़ियां बन चुकी हैं जिन्हें दर्शकों का भी बहुत प्यार मिला। इसी लिस्ट में जुड़ गया है एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम। बिग बॉस 15 के दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली जो कि शो के खत्म होने के बाद भी जारी है। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और एक- दूसरे के लिए कई बार अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। 

प्यार का इजहार

तेजस्वी ने हाल ही में कहा कि वो करण से बहुत प्यार करती हैं और इस बात से खुश हैं कि शो में दोनों की मुलाकात हुई। वहीं करण का कहना है कि वो उनका रिश्ता भले ही नया हो लेकिन उन्हें लगता है कि वो तेजस्वी को लंबे समय से जानते हैं। हालांकि बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब करण अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हों। इससे पहले भी करण रिलेशनशिप में रह चुके हैं। जानें तेजस्वी से पहले किन लड़कियों संग रिलेशनशिप में रहे हैं।

मधुरा नाइक

खबरों की मानें तो करण ने एक्ट्रेस मधुरा नाइक को डेट किया था। साल 2012 में दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और वो अलग हो गए। 

कृतिका कामरा

मधुरा से अलग होने के बाद करण का नाम जुड़ा एक्ट्रेस कृतिका कामरा संग। दोनों ने साथ में टीवी सो कितनी मोहब्बत हैं में काम किया। शो में साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और उनका अफेयर शुरू हो गया। हालांकि कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और उनकी राहें अलग हो गईं। 

अनुषा दांडेकर

कृतिका से अलग होने के बाद करण का नाम अनुषा दांडेकर के साथ जुड़ा। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते थे और उन्होंने कई बार खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। मालूम हो कि अलग होने के बाद अनुषा ने करण पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। 

करण और तेजस्वी इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मालूम हो कि तेजस्वी बिग बॉस 15 की विनर रही हैं। शो खत्म होने के साथ ही उन्होंने एकता कपूर के शो नागिन 6 की शूटिंग शुरू कर दी। करण अक्सर तेजस्वी से मिलने शो के सेट पर जाते हैं। इस बार दोनों का साथ में यह पहला वेलेंटाइन डे है जो उनके लिए काफी खास होने वाला है। 

End of Article