वैलेंटाइन डे से पहले रितेश संग राखी सावंत ने तोड़ा रिश्ता, लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख कर कहा- मैं टूट चुकी हूं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 11:34 PM IST

Rakhi Sawant And Ritesh Part Their Ways: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा राखी सावंत ने हाल ही में यह जानकारी दी है कि वह अपने पति के साथ सारे रिश्ते तोड़ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह बहुत उदास हैं और अंदर से टूट चुकी हैं।

वैलेंटाइन डे से पहले रितेश संग राखी सावंत ने तोड़ा रिश्ता, लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख कर कहा- मैं टूट चुकी हूं
Photo Credit: Instagram

Rakhi Sawant And Ritesh Singh Decided To Part Ways: जानी-मानी टीवी अदाकारा राखी सावंत अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। जब राखी सावंत ने बिग बॉस के शो पर यह खुलासा किया था कि उनकी शादी रितेश के साथ हुई है और वह दोनों पति-पत्नी हैं तों हर जगह खलबली मच गई थी। कई दिनों तक राखी सावंत और रितेश खबरों में बने हुए थे। इस दौरान लोगों ने राखी सावंत और रितेश की रिश्ते का जमकर मजाक भी उड़ाया था। कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया था कि राखी सावंत और रितेश ड्रामा कर रहे हैं। लोगों ने रितेश को राखी सावंत का फेक पति भी कहकर बुलाया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे एक बार फिर राखी सावंत के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। अदाकारा ने यह जानकारी दी है कि उन्होंने रितेश के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। 

राखी और रितेश अब नहीं हैं एक साथ 

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट शेयर करते हुए अदाकारा ने जानकारी दी कि अब उनके और रितेश के रास्ते अलग हो गए हैं। दोनों का रिश्ता तनावपूर्ण रास्ते से होकर गुजर रहा था। दोनों ने अपने रिश्ते को बनाए रखने की बहुत कोशिश की लेकिन अंत में उन दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला ले लिया। अदाकारा ने पोस्ट शेयर करते हुए यह लिखा कि 'प्रिय प्रशंसकों और शुभचिंतकों, आपको बताना चाहती हूं कि रितेश और मैंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।'

अदाकारा आगे लिखते हैं कि 'बिग बॉस के बाद बहुत कुछ हुआ और मैं कुछ चीजों से अज्ञात थी जो मेरे कंट्रोल में नहीं थीं। हमने अपने बीच के अलगावों को सुलझाने की जद्दोजहद की और कोशिश किया की परिस्थिति संभल सके लेकिन मैं यह सोचती हूं कि यह सबसे अच्छा होगा कि हम सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो जाएं और अपनी-अपनी जिंदगी अकेले इंजॉय करें। मैं बहुत दुखी हूं और अंदर से टूट चुकी हूं कि यह सब वैलेंटाइन डे से पहले हो रहा है लेकिन फैसला तो लेना ही था। मैं कामना करती हूं कि रितेश एक बेहतर जिंदगी जिएं। इसके साथ मैं अब अपने करियर और जीवन पर फोकस करना चाहती हूं और अपने आप को खुश और हेल्दी रखना चाहती हूं। मेरे को हमेशा समझने के लिए और मुझे सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। 

जैसे ही अदाकारा ने यह पोस्ट जारी किया वैसे ही कुछ लोगों ने अदाकारा के बेहतर जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स राखी सावंत और रितेश के रिश्ते का मजाक उड़ाने लगे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रितेश को भाड़े का पति कहकर बुलाया। तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी कहा कि यह तो होना ही था। कुछ ऐसे सोशल मीडिया यूजर्स भी थे जिन्होंने यह कहा कि अब यह ड्रामा खत्म हो गया है। 

End of Article