बॉलीवुड

'मैं तुम्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं...' CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए Naseeruddin Shah, अभिजीत दिपके को लेकर कह दी बड़ी बात

CJP Protest: शिवाजी पार्क में चल रहे CJP के प्रदर्शन में नसीरुद्दीन शाह की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच अभिनेता ने अभिजीत दिपके से मुलाकात की है।

Image

सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। NEET पेपर लीक के आरोपों को लेकर अभिजीत दिपके छात्रों के साथ दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में हाल ही में नसीरुद्दीन शाह मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क पहुंचे, जहां CJP की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। एक्टर की इस मौजूदगी ने प्रदर्शन के दौरान सबका ध्यान खींचा। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'महावीर चक्र देना चाहिए...' Javed Akhtar ने Captain Smit Machchhar की बहादुरी को किया सलाम)

सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह

CJP ने इस प्रदर्शन को लेकर तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के साथ उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग, SIR प्रक्रिया पर रोक और जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट को बहाल करने की मांग शामिल है। इसी प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके को उस वक्त एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद भी नहीं की थी। 2 अक्टूबर की दोपहर शिवाजी पार्क में जब नसीरुद्दीन शाह प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके से मिलने पहुंचे, तो युवा नेता उन्हें देखकर भावुक हो गए। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिजीत के काम की तारीफ करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने युवाओं को देश से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रेरित करने पर उनका शुक्रिया अदा किया। वीडियो में एक्टर कहते सुनाई देते हैं, 'मैं तुम्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं।' नसीरुद्दीन शाह की बात सुनकर अभिजीत भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, 'मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, सर। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आप यहां आएंगे। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। यह मेरे लिए सपने जैसा पल है।'

जावेद अख्तर ने कही ये बात

हाल ही में जावेद अख्तर ने भी सीजेपी के मुंबई प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी थी। फिल्म लेखक और गीतकार ने एक्स पर लिखा, 'मुझे खुशी है कि शिवाजी पार्क के कुछ लोग ध्वनि प्रदूषण को लेकर संवेदनशील हो रहे हैं और आज शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी महाराष्ट्र की कोई राजनीतिक पार्टी शिवाजी पार्क में रैली करेगी, तब भी वे इसी तरह, बल्कि इससे ज्यादा मजबूती से यही आपत्ति उठाएंगे।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article