पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए हिंसक घटनाक्रम को लेकर जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला और एसएसपी गौरव तूरा ने प्रेस वार्ता की है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 एलपीयू के छात्र और एक नाबालिग शामिल है। वहीं FIR में 20 लोगों को नामजद किया गया है।
फगवाड़ा स्थित LPU यूनिवर्सिटी में 27 तारिक की रात को यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की और दिनभर दिल्ली जालंधर नेशनल हाईवे रोक कर प्रदर्शन करते हुए शाम को पत्थरबाजी करते हुए गाड़ियों की तोड़फोड़ और आगजनी की थी उसी मामले में पुलिस ने फगवाड़ा के थाना सतनामपुरा ओर थाना सदर में 2 FIR दर्ज की है और 9 गिरफ्तार किये है जिनमें 7 स्टूडेंट है।
एक मैसेज वायरल होने के बाद भारी रोष पाया गया
जालंधर रेंज DIG नवीन सिंगला ने कहा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को स्टूडेंट्स में एक मैसेज वायरल होने के बाद भारी रोष पाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जमकर तोड़फोड़ की। जहां पुलिस और मीडिया पर हमला करके गाड़ियों में तोड़फोड़ गई और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि एलपीयू में उत्पाद मचाने वाले 9 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवीन सिंगला के साथ एसएसपी गौरव तूरा, एसआईटी के इंचार्ज वनीत अलहवत मौजूद रहे।
आरोपियों में से 7 छात्र हैं और 2 आउटसाइडर आरोपी
नवीन सिंगला ने कहा कि पुलिस द्वारा पहले कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था, लेकिन जब स्टूडेंट्स द्वारा उन पर और मीडिया पर पथराव किया गया और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, तब मामला शांत करने के लिए उत्पाद मचाने वालों को वहां से उनकी टीम द्वारा भगाया गया। डीआईजी ने कहा कि उनकी टीम द्वारा 163 एफआइआर में 3 आरोपियों में से फगवाड़ा से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 2 जम्मू व एक मुम्बई से आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों में से 7 छात्र हैं, पुलिस ने जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद कर लिया है।
