इमली से पहले 'जोधा अकबर' में नजर आ चुकी हैं सुम्‍बुल तौकीर खान, निभाया था ये खास रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2022, 09:40 AM IST

Imlie fame Sumbul Touqeer Khan was in Jodha Akbar Serial: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली में लीड रोल निभाने वाली सुम्‍बुल तौकीर खान लोकप्रिय सीरियल जोधा अकबर में भी नजर आ चुकी हैं।

इमली से पहले 'जोधा अकबर' में नजर आ चुकी हैं सुम्‍बुल तौकीर खान, निभाया था ये खास रोल

स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली ने कम समय में दर्शकों के दिलों में अच्‍छी जगह बना ली है। सीरियल में इमली का लीड रोल निभाती हैं टीवी अदाकारा सुम्‍बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan Imlie)। सीरियल में वह ऐसी लडकी का किरदार निभाती हैं जोकि गांव से शहर आती हैं। अपनी करियर और प्‍यार के लिए संघर्ष करती है। इन दिनों इमली की जिंदगी में तूफान आया हुआ है। 

इधर इंस्‍टाग्राम पर उनकी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह मशहूर अदाकारा परिधि शर्मा (Paridhi Sharma Jodha Akbar) के साथ नजर आ रही हैं। परिधि शर्मा को फैंस जीटीवी के चर्चित टीवी शो जोधा अकबर की जोधाबाई के रूप में पहचानते हैं। इस तस्‍वीर में परिधि जोधा के किरदार में दिख रही हैं, वहीं सुम्‍बुल भी तैयार हैं। इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में दावा किया गया है कि इस सीरियल में सुम्‍बुल ने महताब का किरदार निभाया था। 

तस्‍वीर में सुम्‍बुल पिंक कलर के आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं और उन्‍होंने ज्‍वैलरी पहनी हुई है। सुम्‍बुल और परिधि इस तस्‍वीर में मुस्‍कुराती नजर आ रही हैं। इस तस्‍वीर को देखने के बाद फैंस कमेंट कर हैरानी जता रहे हैं और लिख रहे हैं- ये तो इमली है। सुम्‍बुल को इमली के रोल ने इतनी लोकप्रियता दी है कि लोग उन्‍हें उनके असली नाम की बजाय इमली नाम से बुलाते हैं।

बता दें कि सुम्‍बुल तौकीर खान इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्‍वीरें वहां पोस्‍ट करती हैं। यहां उनकी कई ऐसी तस्‍वीरें जिन्‍हें देखकर फैन्‍स दंग रह जाएंगे। इन तस्‍वीरों में वह स्‍टाइलिश आउटफ‍िट्स में नजर आ रही हैं। सुंबुल ने ई टाइम्‍स को दिए इंटरव्‍यू में बताया था कि दिल्ली में रहते हुए कई बार कृष्ण और राम लीला जैसे आयोजनों में हिस्सा लिया, उसके बाद से ही वो एक्टिंग की तरफ आकर्षित हुईं। साल 2016 में वह दिल्ली से मुंबई पहुंच गईं और पर्दे पर किस्‍मत आजमाने लगीं। 

End of Article