असल जिंदगी में बेहद स्‍टाइलिश हैं 'इमली' फेम Sumbul Touqueer, सीरियल में बनी हैं गांव की छोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2021, 11:37 PM IST

Imlie fame actress Sumbul Touqueer Real photos: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली में गांव की छोरी का रोल निभाने वाली सुंबुल तौकीर असल जिंदगी में बेहद स्‍टाइलिश हैं। उनकी असल तस्‍वीरें फैंस को हैरान कर रही हैं।

असल जिंदगी में बेहद स्‍टाइलिश हैं 'इमली' फेम Sumbul Touqueer, सीरियल में बनी हैं गांव की छोरी

Imlie fame actress Sumbul Touqueer Real photos: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली ने बहुत कम समय में फैंस के बीच अपनी जगह बना ली है। इतना ही नहीं, यह सीरियल लगातार टीआरपी में लिस्‍ट में टॉप 5 में बना हुआ है। दर्शकों को इस सीरियल का कॉन्‍सेप्‍ट और कलाकारों की अदाकारी भा रही है। 

यह सीरियल इमली नाम की एक गांव की छोरी पर केंद्रित है जिसकी एक शहरी पत्रकार से किन्‍हीं परिस्थितियों में शादी हो जाती है। वह पत्रकार इमली को अपने साथ शहर ले आता है लेकिन पत्‍नी की बजाय अपने घर में नौकरानी बनाकर रखता है।

पूरा परिवार उसे बहुत प्‍यार करता है लेकिन उनकी शादी की बात किसी को नहीं पता है। इस सीरियल में गांव की उसी छोरी का रोल निभा रही हैं सुंबुल तौकीर।

वह स्‍क्रीन पर अक्‍सर फीके से सलवार सूट में नजर आती हैं और हरकतें भी अजीब करती हैं। हालांकि असल जिंदगी में बेहद स्‍टाइलिश हैं। उनकी असल तस्‍वीरें फैंस को हैरान कर रही हैं।

सुंबुल तौकीर इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्‍वीरें वहां पोस्‍ट करती हैं। यहां उनकी कई ऐसी तस्‍वीरें जिन्‍हें देखकर फैन्‍स दंग रह जाएंगे। इन तस्‍वीरों में वह स्‍टाइलिश आउटफ‍िट्स में नजर आ रही हैं। 

बता दें कि सुंबुल तौकीर खान के माता-पिता का बहुत पहले ही तलाक हो चुका है। जब वह छह साल की थीं तो दोनों अलग हो गए थे। उनके पिता और उनकी बड़ी बहन ने ही उन्हें पाल पोसकर बड़ा किया है। उनके पिता पिता कई डांस रिएलिटी शो में डांस कोरियोग्राफर रह चुके हैं और एक्टिंग का कीड़ा पिता द्वारा ही उन्हें और उनकी बहन को दिया गया था। 

सुंबुल ने ई टाइम्‍स को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि दिल्ली में रहते हुए कई बार कृष्ण और राम लीला जैसे आयोजनों में हिस्सा लिया, उसके बाद से ही हम एक्टिंग की तरफ आकर्षित हुए। साल 2016 में वह दिल्ली से मुंबई पहुंच गईं और पर्दे पर किस्‍मत आजमाने लगीं। 

End of Article