Imlie Actors Salary: 'इमली' के रोल के लिए मोटी फीस लेती हैं सुम्‍बुल तौकीर खान, जानें बाकी स्टार्स की सैलरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2021, 07:43 AM IST

Sumbul Touqeer khan to Gashmeer Mahajani Know Imlie Actors Salary: क्‍या आपको मालूम है कि टीवी सीरियल इमली में लीड रोल निभाले वाली सुम्‍बुल तौकीर खान कितनी फीस लेती हैं। यहां जानिए सभी एक्‍टर्स की सैलरी।

Imlie Actors Salary: 'इमली' के रोल के लिए मोटी फीस लेती हैं सुम्‍बुल तौकीर खान, जानें बाकी स्टार्स की सैलरी

Sumbul Touqeer khan to Gashmeer Mahajani Know Imlie Actors Salary: स्‍टार प्‍लस का सीरियल इमली इन दिनों खासा लोकप्रिय हो रहा है। बीते साल शुरू हुए इस सीरियल में बेहद कम समय में ही दर्शकों के दिलों पर कब्‍जा जमा लिया था और अब इसमें रोल निभाने वाला हर एक्‍टर घर घर में पहचाना जाने लगा है। इस सीरियल के हर सितारे की लोकप्रियता में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है।

इस सीरियल में इमली का रोल सुम्‍बुल तौकीर खान निभाती हैं जबकि आदित्‍य त्रिपाठी का लीड रोल गश्‍मीर महाजनी निभाते हैं। क्‍या आपको मालूम है कि इस टीवी सीरियल में लीड रोल निभाले वाली सुम्‍बुल तौकीर खान एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेती हैं। अगर नहीं तो आज हम बता रहे हैं इमली सीरियल के सभी एक्‍टर्स की सैलरी के बारे में।

सुम्‍बुल तौकीर खान सैलरी (Sumbul Touqeer salary)

इस सीरियल में 'इमली' का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस सुम्‍बुल तौकीर खान सर्वाधिक सैलरी लेती हैं। वह एक एपिसोड के लिए 80 हजार रुपये चार्ज करती हैं। ऐसा कोई एपिसोड नहीं होता जो उनके बिना पूरा हो। इस हिसाब से सुम्‍बुल 10-12 लाख रुपये महीने से ज्‍यादा कमाती हैं। 

गश्मीर महाजनी फीस (Gashmeer Mahajani Fees)

सीरियल में मेड लीड यानि पत्रकार आदित्य कुमार त्रिपाठी का रोल निभाने वाले गश्मीर महाजनी एक एपिसोड के लिए 75 हजार रुपये चार्ज करते हैं। गश्‍मीर महाजनी को सुम्‍बुल तौकीर खान के कम सैलरी मिलती है। जबकि दोनों का रोल बराबर दर्जे का है। 

मयूरी देशमुख सैलरी (Mayuri Deshmukh Salary)

इमली सीरियल में इमली की सौतेली बहन और आदित्य कुमार त्रिपाठी का पत्नी मालिनी चतुर्वेदी का किरदार निभाती हैं जानी मानी टीवी अदाकारा मयूरी देशमुख। वह एक एपिसोड के लिए 70 हजार रुपये लेती हैं।

चंद्रेश सिंह सैलरी (Chandresh Singh salary) एवं रितु चौधरी (Ritu Chaudhary)

आदित्य कुमार त्रिपाठी के पिता पंकज त्रिपाठी का रोल प्ले कर चंद्रेश सिंह हर दिन 45 हजार रुपये कमाते हैं, जबकि ऋतु चौधरी सेठ आदित्‍य की मां का किरदार निभाकर एक एपिसोड के लिए 40 हजार रुपये फीस लेती हैं। 

इंद्रनील भट्टाचार्य (Indraneel Bhattacharya) एवं ज्योति गौबा (Jyoti Gauba)

इमली और मालिनी के पिता देव चतुर्वेदी का रोल निभाकर इंद्रनील भट्टाचार्य एक एपिसोड के लिए 35 हजार रुपये चार्ज करते हैं। जबकि मालिनी चतुर्वेदी की मां यानी अनुजा का किरदार निभाकर ज्‍योति गौबा 50 हजार रुपये एक एपिसोड के लिए लेती हैं। 

किरण खोजे सैलरी (Kiran Khoje salary)

जानी मानी अदाकारा किरण खोजे इमली सीरियल में उसकी मां मीठी का किरदार निभाती हैं। इस किरदार के लिए किरण खोजे को एक एपिसोड के लिए 25 हजार रुपये मिलते हैं।

End of Article