TV कपल हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार का टूटा 4 साल का रिश्ता, इस सीरियल में निभा चुके मां-बेटे का रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 05:40 PM IST

Harshad Arora and Aparna Kumar separation: टेलीविजन कपल साल 2018 में आए एक सीरियल में साथ नजर आ चुके हैं जिसमें अपर्णा ने हर्षद की मां का किरदार निभाया था। इसी शो में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

TV कपल हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार का टूटा 4 साल का रिश्ता, इस सीरियल में निभा चुके मां-बेटे का रोल

Harshad Arora and Aparna Kumar separation: टेलीविजन कपल हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार ने इस खबर की पुष्टि भी की है। रिपोर्टों के अनुसार, हर्षद और अपर्णा की जोड़ी इस साल की शुरुआत में जून में ही टूट गई थी, क्योंकि अप्रैल में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए थे। एक सूत्र के हवाले से बताया गया है, 'दोनों के ब्रेकअप के बारे में सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार वालों को ही पता है। यह उन दोनों के लिए दुखदायी रहा है।'

'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी' के अभिनेता हर्षद अरोड़ा ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमारे बीच मतभेदों के कारण अलग हुए है। 32 साल के हर्षद अरोड़ा ने बताया, 'हां, हम अलग हो गए हैं लेकिन मैं इसे निजी रखना चाहता हूं। मैंने उसके साथ रिश्ते में जो भी समय बिताया है वह शानदार था...। हमारे बीच मतभेद थे, लेकिन मैं उन पर कमेंट नहीं करना चाहता। उसको मेरी शुभकामनाएं।'

वहीं अपर्णा कुमार ने ब्रेक-अप के बारे में कहा, 'हम लंबे कमिटमेंट के इस रिश्ते में सेम पेज पर नहीं थे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं और मुझे उम्मीद है कि उन्होंने जो भी फैसला किया है उससे वह खुश हैं। मैंने इस रिश्ते में साढ़े चार साल लगाए, बेशक यह दर्दनाक होने वाला है। लेकिन हां, मैं आगे बढ़ रही हूं।'

हर्षद और नागिन 4 फेम अपर्णा कुमार का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों साल 2018 में आए एक सीरियल में साथ नजर आ चुके हैं जिसमें अपर्णा ने हर्षद की मां का किरदार निभाया था। इसी शो में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। साल 2018 में स्टार भारत पर आए इस शो का नाम ‘मायावी मलंग’था। जिममें दोनों ने ऑनस्क्रीन मां- बेटे का रोल किया था। शो की शूटिंग के दौरान भी दोनों एक दूसरे के साथ ही रहते थे। 

End of Article