स्पोर्ट्स

Asian Games Archery: भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स इतिहास में पहली बार रिकर्व तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता, आर्चरी में भारत को चौथा स्वर्ण

India Women Recurve Archery Team Wins First Asiad Gold: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार रिकर्व इवेंट के फाइनल में जगह बनाई और गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। ये तीरंदाजी में भारत का चौथा गोल्ड मेडल साबित हुआ।

Image

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

Asian Games 2026, India Women Recurve Archery Team Win Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों के फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। अंकिता भकत, कीर्ति और कुमकुम मोहोद वाली भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को रोमांचक चार सेटों में मात दी। इससे पहले सेमीफाइनल में चीन की टीम को 5-1 से हराया था और ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में दक्षिण कोरिया के साथ फाइनल मुक़ाबला तय किया था। चीनी टीम में येवेई हुआंग, ची यू और जिंगयी झू शामिल थीं। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने हांगझोऊ में 2023 एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब भारत ने एशियन गेम्स इतिहास में अपना पहला रिकर्व गोल्ड जीत लिया है। ये एशियन गेम्स 2026 में भारत का 11वां गोल्ड मेडल है।

फाइनल मुकाबले का पूरा हाल

- भारत ने फाइनल के पहले सेट में 54-54 के स्कोर के साथ टाई किया। कुल स्कोर 1-1

- फाइनल के दूसरे सेट में स्कोर 56/56 रहा। दूसरा सेट भी टाई रहा। कुल स्कोर 2-2

- फाइनल का तीसरा सेट भारत ने 55-51 से जीता और मुकाबले में 4-2 की बढ़त बना ली। अब भारत को गोल्ड जीतने के लिए सिर्फ टाई की जरूरत थी।

- अंतिम व चौथे सेट में एक समय कोरिया 28-26 से आगे चल रहा था। कोरिया ने 54 स्कोर किया। अंत में कीर्ति ने 9 के साथ शुरुआत की। अब उन्हें अंकिता और कुमकुम से 19/20 की ज़रूरत है। अंकिता को 9 मिले हैं। तो अब कुमकुम 10 के स्कोर के साथ भारत को गोल्ड मेडल दिलाने के लिए तैयार हैं और उन्होंने 10 स्कोर कर दिया, जिसके साथ भी भारत ने गोल्ड जीत लिया।

तीरंदाजी में भारत का यादगार एशियन गेम्स प्रदर्शन

इससे पहले, एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भी कमाल किया था। जब अलग-अलग वर्ग में दो गोल्ड मेडल पहले ही तीरंदाज जीत चुके थे। उसके ठीक बाद भारत ने पुरुषों के कंपाउंड टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यानी तीरंदाजी में भारत ने एक ही दिन में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी थी। ये हैं आर्चरी में अब तक आए गोल्ड मेडल।

चिकिथा तनिपर्थी / ज्योति सुरेखा वेन्नम / पृथिका प्रदीप- महिला कंपाउंड टीम गोल्ड मेडल

चिकिथा तनिपर्थी / साहिल जाधव- मिश्रित कंपाउंड टीम गोल्ड मेडल

साहिल जाधव / गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु / कुशल दलाल- पुरुष कंपाउंड टीम गोल्ड मेडल

अंकिता भकत / कीर्ति / कुमकुम- महिला रिकर्व टीम गोल्ड मेडल

अब तक एशियन गेम्स में भारत के मेडल

भारत ने अब तक 67 मेडल जीते हैं (11 गोल्ड, 23 सिल्वर, 33 ब्रॉन्ज)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article