Anupamaa Latest Spoiler: अनुपमा शो में खूब उथल-पुथल मची हुई है। सीरियल को टीआरपी रेटिंग में खूब सहारा जा रहा है। अब शो में छोटे बच्चे की एंट्री हो रही है। नए एपिसोड के अनुसार किंजल मां बन चुकी है और उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। जो कि स्वर्ग से उतरी एक परी की तरह दिखती है। किंजल प्रेग्नेंसी के दौरान हुई जटिलताओं के बाद भी सुरक्षित है। जी हां, किंजल बच्चे के जन्म के बाद सेफ है और इसी के साथ अनुपमा दादी बन गई है। छोटी बच्ची के घर में जन्म के बाद अनुपमा दादी बन चुकी है।
दादी बनने का बाद अनुपमा सातवें आसमान पर है। अनुपमा फूले नहीं समा रही है और अपनी खुशी को जाहिर कर रही है। वो अपनी नन्ही सी पोती को गोद में लेकर बेहद खुश है। दूसरी तरफ डॉक्टरों को यह भी समझ आ गया है कि अनुपमा ने किंजल और उन डॉक्टरों को शांत किया, जो खुद से पूरी तरह से उम्मीद खो चुके थे। वनराज, अनुपमा के इस सपोर्ट से खुश है। साथ ही दादा बनने की खबर सुनकर वो भी फूले नहीं समा रहा है।
इस खुशी के मौके पर वनराज और अनुपमा की दूरियां खत्म हो रही हैं और इसी फायदा अब बरखा उठाने वाली है। बरखा अब अनुज के मन में अनुपमा के खिलाफ जहर भरने वाली है। क्या अनुज, बरखा की चाल समझ पाएगा?
![Anupama upcoming twist: Say What! Rakhi Dave, Baa and Anu pose together at Kinjal's baby shower [View BTS Pics]](https://st1.bollywoodlife.com/wp-content/uploads/2022/06/fgsedawe.jpg)
इधर राखी अब अपनी बेटी के इन खुशी के पलों में शामिल होगी। राखी, किंजल से मिलने के साथ-साथ अपनी बेटी के मां बनने और उसके नानी बनने पर जश्न मनाने के लिए तैयार है। लेकिन तोशू कहां है? क्या उन्हें पिता बनने के कारण यहां नहीं होना चाहिए? इतनी खुशी के मौके पर आखिर तोषू कहां हो सकता है? आखिर क्या उसे अस्पताल में रहने से रोक रहा है, क्या कोई बड़ा मामला है?

