वायरल न्यूज़

क्लास 3 के बच्चे की कॉपी में लिखी मिली मोहब्बत वाली शायरियां, VIDEO देख यूजर्स बोले- 'छोटा जॉन एलिया'

बच्चे की नोटबुक में लिखी इश्क और मोहब्बत वाली मजेदार शायरियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Image

बच्चे की नोटबुक हुई वायरल (Instagram/@sakshi152203)

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन बच्चों से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। अब एक छोटे बच्चे की नोटबुक के कुछ पन्नों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस कॉपी में बच्चे ने इश्क और मोहब्बत को लेकर ऐसी मजेदार शायरियां लिखी हैं कि वीडियो देखने वाले लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। बच्चे की शायरियों को पढ़कर वहां मौजूद लड़कियों की हंसी भी नहीं रुकती।

बच्चे की शायरियां पढ़कर हंसी छूट जाएगी आपकी

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @sakshi152203 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक बच्चे की नोटबुक दिखाई जा रही है। कॉपी के पन्नों पर बच्चे की हैंडराइटिंग में कई शायरियां लिखी हुई हैं। पहली ही लाइन पढ़ते ही लोगों का ध्यान इस पर चला जाता है। कॉपी में लिखा है, 'हर लड़का इश्क में बर्बाद नहीं होता... कुछ लड़के तो शुरू से ही बर्बाद होते हैं।' इस लाइन को पढ़कर वीडियो में मौजूद लड़कियां जोर-जोर से हंसने लगती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी बच्चे की सोच और उसकी शायरी देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

'तेरी आंखें देखकर...' वाली शायरी ने मचाई धूम

वीडियो (Video) के दूसरे हिस्से में बच्चे की एक और शायरी दिखाई देती है। इसमें लिखा है, 'तेरी आंखें देखकर मैं बातें भूल गया, रखा जो फूल था लाना भूल गया...' इसके बाद बच्चा लिखता है कि तुम इतनी खूबसूरत हो कि वह कैसे बयान करे, लेकिन आखिर में खुद ही कह देता है कि आगे की लाइन भूल गया। बच्चे की यह मासूम और अधूरी शायरी लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में लड़कियां इसे पढ़कर खूब हंसती दिखाई देती हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने बच्चे को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

'इतनी छोटी उम्र में इतना अनुभव!'

वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में बच्चे को 'दिलजला' कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि इतनी छोटी उम्र में बच्चे को इश्क के बारे में इतना कुछ कैसे पता है। वहीं, दूसरे यूजर्स ने उसकी शायरी की तुलना मशहूर शायरों से करते हुए मजेदार कमेंट किए। कुछ लोगों ने बच्चे की मासूमियत की तारीफ की तो कुछ ने उसकी स्पेलिंग और शायरी के अंदाज को मजेदार बताया। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि बच्चे की कॉपी पढ़कर उन्हें अपना स्कूल टाइम याद आ गया।

सोशल मीडिया पर खूब हो रहा मजाक

इस वीडियो (Video) में एक बच्चे की कॉपी में लिखी कुछ मासूम और मजेदार लाइनें हैं, जिन्होंने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी तरह से इन शायरियों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने बच्चे को भविष्य का शायर बताया तो किसी ने मजाक में कहा कि आगे चलकर यही बच्चा बड़ी-बड़ी परीक्षाएं पास करेगा। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि बच्चों की ऐसी मासूम बातें ही उनके बचपन को खास बनाती हैं। फिलहाल बच्चे की यह 'शायरी वाली कॉपी' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उसकी लिखी मजेदार पंक्तियां लोगों को हंसा रही हैं और वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article