विराट से अपनी शादी बचाने के लिए सई उठाएगी ऐसा कदम, गुस्से में भवानी बुलाएगी पुलिस 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 05:59 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Twist In Hindi: गुम है किसी के प्यार में का आगामी एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब सई विराट से अपना रिश्ता बचाने के लिए ऐसा कदम उठाने वाली है जिसकी वजह से भवानी गुस्से में लाल हो जाएगी। 

विराट से अपनी शादी बचाने के लिए सई उठाएगी ऐसा कदम, गुस्से में भवानी बुलाएगी पुलिस 
Photo Credit: Instagram

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में का आगामी एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि अब इस टीवी सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से चव्हाण परिवार के सदस्य के पेरों तले जमीन खिसक जाएगी। भले ही अब इस टीवी सीरियल से श्रुति चली गई है लेकिन विराट की जिंदगी पर श्रुति का गहरा असर पड़ा है। लोगों को जहां यह उम्मीद थी कि श्रुति के चले जाने से विराट और सई की गलतफहमियां कम हो जाएंगी लेकिन ऐसा होते हुए नजर नहीं आ रहा है। जैसे ही विराट को होश आता है वैसे सई चैन की सांस लेती है, जिसके बाद उसे पछतावा होता है और वह विराट से माफी मांगती है। लेकिन विराट का रिएक्शन देख कर सई को बहुत बुरा लगता है। सई विराट से माफी मांगना चाहती है लेकिन विराट उसे माफ करने के लिए तैयार नहीं है। अब इस टीवी सीरियल में जो होने वाला है वह देखना बहुत दिलचस्प होगा। यहां जानिए, इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में क्या होने वाला है। 

गुस्से में विराट उठाएगा ऐसा कदम

इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि जैसे ही विराट हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होगा वैसे ही उसे घर ले जाने के लिए चव्हाण परिवार उसे मनाएगा। लेकिन विराट अपने ही घर जाने के लिए मना कर देगा। वह यह कहेगा कि उस घर में उसका कोई भी नहीं है। जिसके बाद जब सई चव्हाण परिवार में जाएगी तब भवानी उसे देखकर उसे रोकने की कोशिश करेगी। लेकिन सई भवानी की बात नहीं मानेगी। जिसकी वजह से भवानी का पारा हाई हो जाएगा। लेकिन फिर भी सई उसकी बात नहीं मानेगी और घर के अंदर आ जाएगी और यह कहेगी कि विराट अभी भी उसका पति है और वह अभी भी उसकी पत्नी है। 

विराट और अपना रिश्ता बचाने के लिए सई उठाएगी ऐसा कदम

इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में देखा जाएगी कि विराट और अपना रिश्ता बचाने के लिए सई अपने तलाक का पेपर्स फाड़ देगी। जिसके बाद वह यह कहेगी कि वह विराट के साथ अपना रिश्ता नहीं टोड़ेगी और उसे कहीं भी छोड़ कर नहीं जाएगी। वैसे विराट पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है और वह सब कुछ देखता रहेगा। वहीं सई की इस हरकत की वजह से भवानी को गुस्सा आ जाएगा। वह गुस्से में पुलिस को बुला लेगी जिसके बाद सई मिठाईंयां बांटना शुरू कर देगी। अब इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि सई विराट को वापस पाने के लिए और क्या कदम उठाती है। 

End of Article