YRKKH Spoiler: अभिरा के तिलक के बीच हुआ बड़ा अपशगुन, शादी से पहले आई ये अड़चन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 03:48 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एक तरफ जहां अभिरा की शादी की तैयारी चल रही है, वहीं अब शादी से पहले ही उनके राह में मुसीबत आ गई है। 

YRKKH Spoiler: अभिरा के तिलक के बीच हुआ बड़ा अपशगुन, शादी से पहले आई ये अड़चन 
Photo Credit: Instagram

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार पल्स के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़े ट्विस्ट्स आने वाले हैं। इस टीवी सीरियल में फिलहाल यह देखा जा रहा है कि गोयंका परिवार अभिरा यानी अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारी कर रहा है, लेकिन बिरला परिवार हर्ष की वजह से अभिरा की शादी में शामिल नहीं हो पाएगा। लेकिन अभिमन्यु ने भी यह ठान लिया है कि वह अक्षरा से शादी करके रहेगा चाहे उसे अपने परिवार के खिलाफ ही क्यों ना जाना पड़े। जब हर्ष अभिमन्यु के तिलक में जाने से मना कर देता है तब मंजरी भी मना कर देती है। जिसकी वजह से अभि गुस्सा हो जाता है आर तिलक को कैंसिल करने की बात कहता है। इधर गोयंका परिवरा तिलक की तैयारी में लगा हुआ है। तभी आनंद और पार्थ गोयंका हाउस जाकर यह बता देते हैं कि अभिमन्यु तिलक में नहीं आने वाला है। जिसकी वजह से सब हैरान हो जाते हैं। लेकिन तभी अभिमन्यु सबको सरप्राइज देता है और तिलक में गैंड एंट्री करता है। 

शुरू हुईं रस्में लेकिन आरोही ने खड़ी कर दी मुसीबत 

अभिमन्यु को देखकर सब खुश हो जाते हैं। तिलक की रस्म में अभिमन्यु के साथ मंजरी और बाकी परिवार भी आता है। लेकिन हर्ष शामिल नहीं होता है। दरअसल, हर्ष ही मंजरी और सबको अभिमन्यु के तिलक में जाने के लिए कहता है। इसके बाद जैसे ही अभिमन्यु अंदर आता है वैसे ही आरोही उसे रोक देती है। वह सबको तिलका का फंक्शन रोकने की धमकी देती है। आरोही के इस बर्ताव से सबको झटका लगता है लेकिन फिर यह पता चलता है कि आरोही अभिमन्यु को रस्म निभाने के लिए रोकती है। जिसके बाद वह रस्म निभाने लग जाती है। तभी गोयंका परिवार हर्ष के बारे में पूछता है लेकिन आनंद बहाना मार देता है और बात टल जाती है। 

तिलक के फंक्शन में आई अड़चन

अक्षरा और अभिमन्यु का तिलक का फंक्शन शुरू हो जाता है। लेकिन उनका यह फंक्शन आसानी से पूरा नहीं होगा। क्योंकि बीच में एक रस्म अदा करने के लिए अभिमन्यु के पिता को बुलाया जाता है। दूल्हे के पिता के हाथ में कलावा बांधने के लिए हर्ष को बुलाया जाता है लेकिन अभिमन्यु का मुंह लटक जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर्ष अपने बेटे के फंक्शन में शामिल नहीं है। जिस वजह से अक्षरा भी उदास हो जाती है और रोते-रोते नीचे चली जाती है। अब यह देखना होगा कि क्या अक्षरा और अभिमन्यु की शादी अच्छे से हो पाएगी या नहीं, या फिर हर्ष की वजह से इन दोनों की शादी भी होते-होते रह जाएगी। 

End of Article