Bigg Boss Jodi's: बिग बॉस के घर में बनीं कई जोड़ियां, बाहर आते ही झट से कर ली शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 03:37 PM IST

Bigg Boss Jodi: बिग बॉस के घर में यूं तो हर साल नई जोड़ियां बनती हैं, लेकिन किसी किसी का ही प्यार परवान चढ़ पाता है। बिग बॉस से निकलकर कुछ कपल्स ने शादी को अंजाम दिया।

Bigg Boss Jodi's: बिग बॉस के घर में बनीं कई जोड़ियां, बाहर आते ही झट से कर ली शादी

Couples fall in love in Bigg Boss : हर साल बिग-बॉस का नया सीजन नया धमाल और मंनोरंजन लेकर आता है, लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा जिस चीज में आता है वो है बिग-बॉस के घर में बने कपल्स का रोमांस। बिग-बॉस के घर में शुरु होने वाली लवस्टोरी बहुत कम घर के बाहर जाकर सफल हो पाती हैं। बिग-बॉस के घऱ से नुकले कुछ ऐसे भी कप्लस हैं जो घर से बाहर आकर शादी क बंधन में बंध गए। प्यार करके घर से बाहर आकर निभाने के मामले में बिग बॉस का सीजन 9 सबसे ज्यादा फेमस हुआ। जिन कंटेस्टेंन्स ने घर से बाहर निकलर शादी की वे सभी बिग बॉस सीजन 9 के ही थे।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
बिग-बॉस के सीजन 9 में प्रिंस और युविका के बीच नजदीकियां आई प्यार परवान चढ़ा और कपल ने बिग-बॉस के घर से बाहर आकर 12 अक्टूबर 2018 को शादी करली। प्रिंस और युविका अब प्यार भरी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

रोशेल राव और कीथ सिकेरा
बिग-बॉस के सीजन 9 में केवल युविका और प्रिंस की ही जोड़ी नहीं बनी थी, बल्कि रोशेल राव और कीथ सिकेरा भी बिग बॉस के घर से बाहर आकर शादी के बंधन में बंधे गए था। 

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय 
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय  बिग बॉस के घर से निकलते ही शादी करली थी, शो के सीजन की अगर बात की जाए यह जोड़ी भी बिग बॉस के सीजन 9 में ही बनी थी। कपल  16 दिसंबर 2016 के दिन सात फेरे लेकर एक-दूजे का हो गया था। 

बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा
बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का इश्क बिग बॉस के सीजन 11 से शुरु हुआ। हालांकि कपल ने अभी तक शादी तो नहीं की लेकिन अभी तक रिलेशनशिप में हैं और एक साथ मुंबई में रहते हैं।

कई जोड़ियां ऐसी भी रहीं जो बिग बॉस के घर में जाने के बाद बनी लेकिन बाहर आने के बाद फिर टूट गईं। यहां तक की बिग बॉस के घर के अंदर शादी करने वाले जोड़े भी बाहर आकर अलग हो गए।

End of Article