GHKKPM End!: गुम है किसी के प्यार में हो रहा ऑफ एयर, पाखी की मौत के साथ खत्म होगी कहानी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 10:10 AM IST

ghum hai kisikey pyaar meiin End?; टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में विराट को लगेगा कि पाखी कैसे अपनी खुशियों को नजरअंदाज करके उसके और सई को रिश्ते को बचाना चाहती है। इसके बाद विराट को पाखी से प्यार ही हो जाएगा।

GHKKPM End!: गुम है किसी के प्यार में हो रहा ऑफ एयर, पाखी की मौत के साथ खत्म होगी कहानी?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Off Air?: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल अब तक आपने देखा कि विराट, सवी को बचाने के चक्कर में गुंडों के बीच फंस जाता है। इस बीच पाखी वहां पहुंच जाती है। पाखी और विराट के रिश्ते का सच जानकर सवी पीछे हट जाती है। पाखी अब विनायक के इलाज के लिए सई को सवी के साथ घर आने को कहती है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट ये है कि पाखी, सई के साथ एक नई चाल चलेगी। पाखी दिखाना चाहेगी कि वह एक बार फिर विराट और सई को साथ लाना चाहती है।

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में विराट को लगेगा कि पाखी कैसे अपनी खुशियों को नजरअंदाज करके उसके और सई को रिश्ते को बचाना चाहती है। इसके बाद विराट को पाखी से प्यार ही हो जाएगा कि कैसे वह अब तक उसके साथ रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाह रहा थी। शो को लेकर भी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल शो में सई और विराट के मिलन का सीक्वेंस चल रहा है। एक तरफ जहां ऑडियंस दोनों के बीच आगे क्या होगा देखना चाहती है। वहीं शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

गुम है किसी के प्यार में का हो रहा एंड!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब शो का अंत होने जा रहा है! मेकर्स ने अब इस शो को खत्म करने का मन बना लिया है। खबरों की मानें तो - नवंबर का महीना, शो का आखिरी महीना होगा। शो में अब विराट और सई को मिलाने के बाद इसे खत्म करने की ओर बढ़ाया जाएगा। शो के अंत में दिखाया जाएगा कि विराट और सई मिल जाएंगे। उनके दोनों बच्चे सवी और विनायक भी साथ आ जाएंगे। 

पाखी की बड़ी बीमारी से होगी मौत
सीरियल की कहानी में पाखी की भी मौत हो जाएगी। शो को हैपी एंडिंग देने के लिए सई और विराट को एक होता हुआ दिखाया जाएगा। दोनों को मिलाने के बाद पाखी इस दुनिया को अलविदा कह देगी। रिपोर्ट की मानें तो पाखी की बड़ी बीमारी का शिकार हो जाएगी। जिसके चलते उसकी मौत हो जाएगी। 

End of Article