Jhalak Dikhla Jaa 10 : झलक दिखला जा की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनीं दुती चंद, एथलीट के धमाकेदार परफॉर्मेंस ने जजेस के उड़ाए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 12:26 AM IST

Jhalak Dikhla Jaa 10 : डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में टीवी के कई जाने माने चेहरों ने हिस्सा लिया है। शो में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी हैं।

Jhalak Dikhla Jaa 10 : झलक दिखला जा की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनीं दुती चंद, एथलीट के धमाकेदार परफॉर्मेंस ने जजेस के उड़ाए होश
Photo Credit: Instagram

Jhalak Dikhla Jaa 10 : कलर्स टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 धूम मचा रहा है। इस शो में टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स ने हिस्सा लिया है। पांच साल बाद झलक दिखला जा ने टीवी पर धमाकेदार वापसी की है। इस हफ्ते शो में फैमिली वीक थीम रखी गई। शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स ने अपने फैमिली मेंबर्स को डेडिकेट किया परफॉर्मेंस। एक तरफ जहां रुबीना दिलैक ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल पल को दिखाया तो वहीं, अली असगर अपनी बेटी का वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो गए। शो में 12 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। अब शो में एक नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होगी।

कलर्स टीवी ने हाल ही में अपना नया प्रोमो रिलीज किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'झलक का मंच है, देश की शान दुती चंद के स्वागत के लिए तैयार। आप भी इस गर्व महसूस करने वाले क्षण के लिए तैयार हो जाइए'। झलक दिखला जा में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में दुती चंद की एंट्री हो चुकी है। 

पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनीं दुती चंद

दुती चंद ने देश से लेकर विदेशों तक में अपना परचम लहराया है। भारतीय एथलीट अब झलक के मंच पर अपने डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को एंटरटेन करेंगी। दुती चंद की कोरियोग्राफर रवीना हैं। माधुरी दीक्षित ने दुती चंद को ऑडियंस से इंट्रोड्यूस्ड करवाया। 

एक्ट्रेस ने कहा कि भारतीय गेम की आनबान शान दुती चंद पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। दुती ने अपनी कोरियोग्राफर के साथ धाकड़- धाकड़ है गाने पर परफॉर्म किया। दुती चंद की परफॉर्मेंस देखने के बाद करण जौहर ने उन्हें सलाम किया। दर्शक दुती चंद को टीवी पर एक नए अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

End of Article