Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट की जान बचाने के लिए सई को मिला रास्ता तो नई मुसीबत ने दी दस्तक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 04:34 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी यीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी दिन पर दिन काफी दिलचस्प होती जा रही है। एक तरफ जहां विराट अस्पताल में भर्ती है तो वहीं सई उसे गंभीर हालत में देखकर परेशान है। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट की जान बचाने के लिए सई को मिला रास्ता तो नई मुसीबत ने दी दस्तक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाला टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस शो की कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई है। इस शो में फिलहाल सदानंद का ट्रैक चल रहा है, जिसने विराट से बदला लेने के लिए बम से हमला किया है। इस टीवी सीरियल के मौजूदा एपिसोड में देखा गया कि सई की जान बचाने के लिए विराट बम ब्लास्ट में घायल हो जाता है, जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। यहां डॉक्टर यह जानकारी देता है कि विराट की हालत नाजुक है। यह सुनकर सई को झटका लगता है और वह परेशान हो जाती है। अब इस शो में देखा जाएगा कि विचाट को बचाने के लिए सई को एक रास्ता मिलता है लेकिन एक चीज उसके रास्ते का कांटा बनकर इंतजार कर रही है। 

विराट की जान बचाने के लिए सई को मिली आखिरी उम्मीद 

विराट को अस्पताल में देखकर सई बिल्कुल भी खुश नहीं है। उसे यह लग रहा है कि विराट की ऐसी हालत उसकी वजह से हुई है। जिसके बाद सई बहुत परेशान हो जाती है। इसी बीच च्वहाण परिवार भी उसके खिलाफ हो जाता है। सब यह सोचने लगते हैं कि सई की वजह से सब ने विराट पर शक किया, उसकी हालत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि सई है। परिवार वालों के ताने सुनने के बाद सई और परेशान हो जाती है। लेकिन उसकी मुख्य परेशानी यह है कि विराट की जान कैसे बचाई जाए। सई विराट की जान बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। 

रास्ते में आई नई परेशानी

सई विराट की जान किसी भी हाल में बचाना चाहती है। सई पुलकित से अपनी बाते शेयर करते हुए यह बताएगी कि वह विराट से बहुत प्यार करती है उसकी जान किसी भी कीमत पर बचाना चाहती है। तब पुलकित सई को बताएगा कि विराट की जान बचाने लिए एक रास्ता है। वह कहता है कि एक ऐसा इंजेक्शन है जिसे लगाने पर विराट की जान बच सकती है। जिसके बाद यह इंजेक्शन सई के लिए विराट की जान बचाने के लिए आखिरी उम्मीद बन जाती है। लेकिन पुलकित यह भी बताता है कि यह इंजेक्शन बहुत खास है और आसानी से मिलती नहीं है। जिसके बाद पुरा च्वहाण पिरवार यह इंजेक्शन ढूंढ़ने में लग जाता है, लेकिन किसी को भी इंजेक्शन आसानी से नहीं मिलती है। अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि क्या सई को यह इंजेक्शन मिलेगा और क्या वह विराट की जान बचा पाएगी। 

End of Article