Khatron Ke Khiladi 12: शाॅकिंग एविक्शन के बाद क्या रोहित शेट्टी के शो में होगी प्रतीक सहजपाल की वापसी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 05:43 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12: पिछले हफ्ते खतरों के खिलाड़ी 12 से प्रतीक सहजपाल बाहर हो गए थे जिसकी वजह से फैंस को तगड़ा झटका लगा था। कहा जा रहा है कि प्रतीक सहजपाल इस शो में वापस आ सकते हैं।

Khatron Ke Khiladi 12: शाॅकिंग एविक्शन के बाद क्या रोहित शेट्टी के शो में होगी प्रतीक सहजपाल की वापसी?
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 Update: इन दिनों हर जगह छोटे पर्दे का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 छाया हुआ है। पिछले हफ्ते के एपिसोड्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन दर्शकों को बड़ा झटका तो तब लगा जब इस टीवी शो से प्रतीक सहजपाल की छुट्टी हो गई थी। जब से यह टीवी शो ऑन एयर हुआ है तब से लोग इसे ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। इस टीवी शो में कंटेस्टेंट नए-नए और बेहद खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। 14 खिलाड़ियों में से अब तक चार खिलाड़ी एलिमिनेट हो गए हैं और अब सिर्फ 10 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। पिछले हफ्ते प्रतीक सहजपाल ने एलिमिनेशन टास्क को बीच में ही छोड़ दिया था जिसकी वजह से वह शो से बाहर हो गए थे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रतीक इस शो में वापसी कर सकते हैं।

पिंकविला से बात करते हुए एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि, प्रतीक जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 टीवी शो में वापसी करने वाले हैं। वापसी करने के बाद वह‌ शो के बाकी कंटेस्टेंट्स को तगड़ा कॉन्पिटिशन देते हुए नजर आएंगे। इस खबर की वजह से प्रतीक सहजपाल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। जब प्रतीक सहजपाल को एलिमिनेशन टास्क दिया गया था तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसकी वजह से उन्होंने कास्ट को बीच में ही छोड़ दिया था। 

प्रतीक सहजपाल के साथ कनिका मान और जन्नत जुबैर भी एलिमिनेशन राउंड में थे। कनिका मान जहां एक फ्लैग निकालने में सफल हुई थीं वहीं जन्नत जुबैर को भी चढ़ाई करने में काफी मुश्किल हो रही थी और उन्होंने समुद्र में छलांग लगा दी थी। प्रतीक सहजपाल को खुद रोहित शेट्टी ने गाइड किया था लेकिन वह‌ यह स्टंट नहीं कर पाए थे। प्रतीक सहजपाल से पहले एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी और शिवांगी जोशी शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं।

End of Article